इस विदेशी एक्ट्रेस के पति को पसंद है बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा, पटना पहुंचकर उठाया लुत्फ

Vicky Kaushal Litti Chokha: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वो अपनी फिल्म का बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। छावा को वो इन दिनों शहर दर शहर प्रमोट कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्हें देखने और मिलने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

विक्की ने पटना पहुंच कर मशहूर बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा खाया। उन्होंने तारामंडल के सामने स्थित एक ठेले इस व्यंजन का आनंद लिया। लिट्टी चोखा खाते हुए विक्की ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट और फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, पटना आकर लिट्टी चोखा कैस मिस कर जाएं? गर्दा उड़ा दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक एक्साइटिंग न्यूज आने का हिंट भी दिया है।

Vicky Kaushal Litti Chokha

छावा को लेकर विरोध भी हो रहा था। ट्रेलर के आते ही राज्यसभा संभाजी राजे ने अपत्ति उठाई थी। दरअसल, फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को डांस करते दिखाया गया था। इस बात पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने मेकर्स को चेतावनी दी कि फिल्म में अगर एक भी आपत्तिजनक सीन होगा, तो हम इसे रिलीज नहीं होने देंगे। इन सबके बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने विश्वास दिलाया है कि फिल्म से सभी विवादित सीन हटाएंगे। तभी फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह और प्रदीप रावत अहम रोल में हैं। अक्षय खन्ना इसमें विलन यानी औरंगजेब के रोल में हैं। उन्हें इस किरदार में पहचान पाना भी मुश्किल था। औरंगजेब के रोल में वो काफी दमदार भी दिख रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है। लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसके पहले वो जरा हटके जरा बचके और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्में बना चुके हैं। छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+