राजस्थान के इस शाही फोर्ट में होगी विक्की-कैट की शादी! देखिए 700 साल पुराने किले के अंदर की तस्वीरें
मुंबई, 28 अक्टूबर: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल के बीच लंबे समय से चल रही अफेयर की चर्चाएं अब शादी तक पहुंच चुकी हैं। लंबे वक्त से लगाई जा रही दोनों की शादी की अटकलों ने रफ्तार पकड़ी ली है। दोनों काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने का प्लान कर रहे हैं। खबरों कि मानें तो इसी साल दिसंबर में दोनों शादी करने जा रहे हैं।

शादी के लिए जगह भी फाइनल!
वहीं अब इस कपल ने अपनी शादी के लिए जगह भी फाइनल कर दी है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 700 साल पुराने भव्य किले को विक्की और कैट ने अपनी शादी के लिए वेडिंग वेन्यू चुना है! दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की कौशल से जब उनकी सगाई के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि सही वक्त आने पर मैं जल्द ही सगाई कर लूंगा। रोके का भी समय आएगा।

सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट को चुना!
वहीं दिसंबर में होने वाली शादी के लिए उन्होंने राजस्थान के खूबसूरत रिजॉर्ट को फाइनल कर दिया है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक विक्की-कैट सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara) में शादी करेंगे। यह लोकेशन रणथंभौर नेशनल पार्क से करीब आधा घंटे की दूरी पर है। जो काफी खूबसूरत रिजॉर्ट है। इससे पहले प्रियंका और निक ने भी राजस्थान को ही अपना वेडिंग वेन्यू चुना था।

14वीं सदी में बना था यह किला
ऐसे में आपको इस शादी के लिए चुने गए राजसी सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के अंदर की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहा है, जिसके बाद आपको भी साफ हो जाएगा कि आखिर इस किले में ऐसा क्या है, जिसको कैट और विक्की ने अपनी शादी के लिए चुना हैं! बता दें कि ये किला 14वीं सदी में बना था यानी 700 साल पुराने इस आलीशान किले में विक्की और कैटरीना सात फेरे लेंगे।

राजसी एहसास देता सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा
दरअसल, यह पैलेस निश्चित रूप से एक राजसी एहसास देता है। इसमें तीन रेस्तरां हैं, जो आपको देसी से लेकर विदेशी व्यंजनों का स्वाद देता है, इसकी के साथ बीस्पोक कॉकटेल और सीरियस व्हिस्की कलेक्शन भी परोसता हैं।

आसपास मंदिरों के भीतर स्थित महल
यहां पारंपरिक उद्यान, जिसमें पानी के साथ-साथ हरे-भरे स्वदेशी पौधे हैं, जो सच में एक परफेक्ट लोकेशन है। रॉयल पैलेस में एक स्पा भी शामिल है, जो पश्चिमी प्रभाव वाली पूर्वी दवाओं का मिश्रण है। यह मूल रूप से महिला महल और आसपास के मंदिरों के भीतर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications