बीवी कैटरीना कैफ का नाम सुनते ही ब्लश करने लगे विक्की कौशल, बोले- 'कैटरीना को तो मैं सबसे ज्यादा...'

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान एक्टर अपनी बीवी कैटरीना कैफ का नाम सुनते ही शर्मा गए।

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Katrina Kaif: इन दिनों मशहूर अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे हैं। हालांकि फिलहाल सारा अली खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई हैं। इस बीच विक्की कौशल का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पत्नी कैटरीना कैफ का नाम सुनते ही ब्लश करते हुए दिखाई दिए।

क्या कैटरीना को मिस करते हैं विक्की?
दरअसल, सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर एक इवेंट में फैंस के हर सवाल का जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान होस्ट ने विक्की कौशल से पूछा कि, क्या वह सारा अली खान को मिस कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "सारा को बहुत मिस कर रहा हूं"।

सुनते ही ब्लश करने लगे एक्टर
वीडियो में आगे विक्की कौशल से ऑडिएंस सवाल करती है 'कैटरीना को कितना मिस कर रहे हैं?' यह सवाल सुनते ही एक्टर ब्लश करने लगते हैं और कहते हैं, "कैटरीना को तो सबसे ज्यादा मिस करता हूं..."। अब ये वीडियो देखकर फैंस कपल के बीच की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दूसरी शादी को लेकर विक्की कौशल ने कही थी ये बात
बता दें कि, इससे पहले विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें फैन उनसे पूछते हैं कि, "आपको कैटरीना कैफ से बेहतर कोई और हीरोइन मिलती है तो क्या आप उन्हें तलाक देकर किसी और से दूसरी शादी कर लेंगे?' इसका जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि, 'सर मैं अभी बच्चा हूं...ठीक से बड़ा तो होने दो मुझे। ऐसे सवाल पूछ रहे हो मैं अभी बच्चा हूं। शाम को मुझे घर भी जाना है। इन टेढ़े-मेढ़े सवालों का जवाब कैसे दूं अब।' इसके बाद एक्टर थोड़ी देर चुप रहते हैं और फिर कहते हैं 'जन्मों-जन्म तक।'

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून 2023 को दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+