मुंबई में आज कोर्ट मैरिज करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, 9 दिसंबर को होगी पारंपरिक शादी

मुंबई, दिसंबर 03। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए आज का दिन काफी बड़ा रहने वाला है। दरअसल, ये कपल 3 दिसंबर को कोर्ट मैरिज करने वाला है। वहीं पारंपरिक रूप से शादी 9 दिसंबर को पूरी होगी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, 3 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी के लिए तीन गवाहों के नाम मुंबई में एक रजिस्ट्रार के सामने पेश होने के लिए लिखवाए गए हैं।

Recommended Video

    Katrina Vicky Wedding: Salman khan की फैमिली को नहीं मिला Wedding Invition? | वनइंडिया हिंदी
    कोर्ट मैरिज कर राजस्थान के लिए रवाना होंगे विक्की-कैट

    कोर्ट मैरिज कर राजस्थान के लिए रवाना होंगे विक्की-कैट

    आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि के हैं, इसलिए इन दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के अंतर्गत रजिस्टर्ड होगी। कोर्ट मैरिज करने के बाद ये कपल वीकेंड पर रजिस्थान के लिए रवाना हो जाएगा, जहां दोनों की पारंपरिक रूप से शादी होगी। विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि शादी को लेकर औपचारिक घोषणा तो अभी तक नहीं हुई है।

    सवाई माधोपुर जिले में होगी शादी

    सवाई माधोपुर जिले में होगी शादी

    विक्की और कैट की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में होगी। जयपुर एयरपोर्ट से दोनों के परिवार और दोस्त विवाह स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं पैपराजी से बचने के लिए विक्की और कैट हेलीकॉप्टर से विवाह स्थल तक जाएंगे। शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे।

    ओमिक्रोन के चलते बदले शादी के कुछ नियम

    ओमिक्रोन के चलते बदले शादी के कुछ नियम

    आपको बता दें कि हाल ही में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते शादी के नियमों और कोविड प्रोटोकॉल में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें बिना कोविड टेस्ट वालों और वैक्सीनेट वाले मेहमानों को कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं शादी के कार्यक्रम में वीडियो और फोटो लेने की अनुमति नहीं होगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी विक्की और कैट को काफी ट्रोल किया गया था।

    ये भी पढ़ें: 'शादी उसी से करूंगी, जो मेरी मां के साथ रहेगा...', बिना पिता के बड़े होने पर छलका सारा अली खान का दर्द

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+