विक्की कौशल के साथ हुई दुर्घटना, गंभीर रूप से हुए घायल और हाथ में लगा प्लास्टर, जानें कैसे हुआ ये हाल
Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' के सेट पर स्टंट सीन की शूटिंग करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ नजर आ रहा है और वह अपनी कार से बाहर निकलकर अपने घर की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं।
एक्शन सीन शूट करते हुए विक्की कौशल घायल
आपको बता दें कि विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के बाद एक बार फिर से डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ काम कर रहे हैं और इस बार वह नई फिल्म 'छावा' में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के लिए एक एक्शन सीन शूट करते हुए विक्की कौशल गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।

फिल्म 'छावा' के शूटिंग सेट पर हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में सेट पर ही उन्हें चोट लग गई है। कहा जा रहा है कि एक्टर अब अगले कुछ हफ्तों तक आराम करेंगे और अपने हाथ की देखभाल करेंगे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वह फिल्म की शूटिंग पर दोबारा लौटेंगे।
एक्टर के बाएं हाथ पर लगा प्लास्टर
विक्की कौशल का एक लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर के बाएं हाथ में प्लास्टर नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक विक्की के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। लोग उन्हें गेट वेल सून के मैसेजेस भी भेज रहे हैं।
विक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा'
विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी जो कि येसुबाई भोंसले के रोल में दिखाई देंगी। विक्की कौशल की को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications