स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएंगे Vicky-Katrina, इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम
विक्की कौशल और कैटीरना कैफ को साथ में देखने के लिए फैंस काफी बेकरार हैं। अब इसी से जुड़ी फैंस के एक अच्छी खबर सामने आई है।
मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी के बाद से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को एकसाथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। जब भी कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हैं तो उनको फैंस का खूब प्यार मिलता है। लंबे समय से फैंस को इंतजार था कि, दोनों कब एक साथ ऑनस्क्रीन साथ में नजर आएंगे। तो अब इससे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है।

इस ऐड में साथ में दिखेंगे कैटरीना और विक्की
जी हां, बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, कैटरीना और विक्की कौशल जल्दी ही एक ऐड में साथ में नजर आएंगे। दोनों ही DDecor ब्रैंड का ऐड करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को साथ में इस ऐड के लिए एप्रोच किया और दोनों ने ही इस पर अपनी सहमति दे दी है। आपको बता दें कि, ये ऐड बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान करते थे और उनको इससे रिप्लेस नहीं किया जाएगा। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी के बाद दोनों पहली बार साथ ऑन्सक्रीन नजर आएंगे। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
इस दिन हुई थी शादी
आपको बता दें कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 के दिसंबर में हुई थी। दोनों की शादी राजस्थान में हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गई थीं। शादी में बहुत कम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ से काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications