विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे को बोली ऐसी बात, कान बंद कर लेंगे आप, कहा- वो खूब लड़ती है, वो अच्छी नहीं..

Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 के फैमिली वीक में कई तरह का ड्रामा शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां अंकिता लोखंडे की मां ने आकर कपल को अच्छी बातें कहीं, वहीं विक्की जैन की मां अपनी बहू अंकिता पर गुस्सा करती नजर आईं। शो के नए एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां ने एंट्री ली है। बिग बॉस 17 के घर में सबसे ज्यादा चर्चा विक्की जैन की मां रंजना जैन की होगी।

विक्की की मां ने अंकिता लोखंडे पर कसा तंज
शो से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां रंजना जैन ने अपने बेटे और बहू अंकिता लोखंडे के बारे में खुलकर बात की। विक्की जैन की मां रंजना ने अपने बेटे और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे के रिश्ते के बारे में कई बातें बताई। चप्पल वाले किस्से के बारे में पूछे जाने पर, रंजना ने बताया कि विक्की-अंकिता ने उन्हें बताया था कि ये सब एंटरटेनमेंट के लिए था और कुछ सीरियस नहीं था।

vicky jain

'पति को चप्पल मार दो, ऐसा नहीं करना था'
विक्की जैन की मां रंजना की मानें तो अंकिता लोखंडे को मनोरंजन के लिए भी अपने पति को चप्पल नहीं मारनी चाहिए थी। पत्नी के लिए इस तरह के व्यवहार को लेकर विक्की जैन की मां ने अंकिता के प्रति नाराजगी जाहिर की। अंकिता की सास ने कहा- ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। मुझे इस तरह का मजाक समझ में नहीं आता।

'हर समय लड़ने के लिए तैयार रहती है'
विक्की जैन की मां ने कैमरे पर अंकिता से कहा- तुम अपने शब्दों को सुधारो, पति की इज्जत करना सीखो। तुम किस परिवार में हो, किस लड़के से तुम्हारी शादी हुई है, ये मत भूल जाओ। तुम ये सब भूला कर लड़ने के लिए तैयार खड़ी रहती हो। तुम खूब लड़ती हो, मुझे अच्छा नहीं लगता।

'अंकिता को खुद को सुधार लेना चाहिए'
विक्की जैन की मां ने आगे कहा- मैं अंकिता से कहना चाहती हूं कि उसे अपने शब्दों को समझदारी से बोलना चाहिए और अपने पति का सम्मान करना शुरू कर देना चाहिए। उसे उस परिवार के बारे में नहीं भूलना चाहिए जिसमें उसकी शादी हुई है। लेकिन वह सब कुछ भूल जाती है और हर समय लड़ने के लिए तैयार रहती है। उसे अपने आप को सुधारना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+