विक्की जैन ने सरेआम अंकिता लोखंडे के साथ की ऐसी हरकत, पत्नी ने कहा- यही है तेरी असलियत, तू यही कर

Ankita Lokhande and Vicky Jain: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल दोनों जब से इस रिएलिटी शो में आए हैं, तब से दोनों के बीच तू तू मैं मैं लगी हुई है। एक तरफ जहां अंकिता लोखंडे अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद करती नजर आती हैं, वहीं उनके रियल लाइफ पति विक्की जैन सिर्फ लड़ाई और बहसबाजी ही करते रहते हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस शो में प्यार-मोहब्बत से कम और लड़ाई-झगड़ा करते हुए ज्यादा नजर आते हैं। शो में एक फिर से अंकिता और उनके पति विक्की के बीच में खटपट हो जाती है। दोनों के बीच जमकर बहस होती है। शो के नए एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे कप्तान बनती हैं और विक्की और अभिषेक को गार्डन एरिया साफ करने के लिए कहती हैं।

vicky jain

विक्की ने कहा- कैप्टन की इज्जत उसके बर्ताव पर
ऐसे में विक्की कहते हैं- जब टाइम मिलेगा तब कर लेंगे। इसके जवाब में अंकिता कहती हैं- कैप्टन की इज्जत कीजिए आप। फिर विक्की आगे कहते हैं- कैप्टन की इज्जत कैप्टन के बर्ताव पर होगी। तू करती क्या है...तुझे आता क्या है।

अंकिता ने कहा- यही है तेरी असलियत
इस बात पर अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ जाता है और वह विक्की से कहती हैं- तुझे क्या आता है..गधा है तू। इस बात पर विक्की जैन भड़क जाते हैं और कहते हैं- तू यही कर..तुझे यही आता है। इस पर अंकिता कहती हैं- तुझे क्या आता है इगो दिखाना। यही है तेरी असलियत, जलता है तू मुझसे। फिर दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है।

विक्की ने उड़ाया था अंकिता का मजाक
इससे पहले विक्की जैन ने शो में अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे का मजाक उड़ाया था जिससे एक्ट्रेस काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने अपनी शादी को लेकर अहम फैसला लेने की बात भी कही थी। आपको बता दें कि जब से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इस शो में आए हैं, तब से दोनों के बीच मनमुटाव भी शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+