विक्की जैन की मां के बाद अब भाभी ने खोली अंकिता लोखंडे की पोल, कहा- घरवालों की मर्जी के खिलाफ.......

Vicky Jain-Ankita Lokhande: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर मौजूद अंकिता लोखंडे और उनके पति वक्की जैन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। शो की शुरुआत से दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। इसी बीच शो में फैमिली वीक में घर के अंदर विक्की जैन की मां रंजना जैन ने एंट्री की थी और कैमरे पर अपनी बहू अंकिता लोखंडे को भला-बुरा कहा था।

विक्की जैन की मां का खुलासा
विक्की जैन की मां ने कैमरे पर खुलासा किया है कि वह अपने बेटे विक्की जैन की शादी अंकिता लोखंडे से नहीं करवाना चाहती थीं। उन्होंने इस शादी को मंजूरी नहीं दी थी। विक्की ने अंकिता से शादी की थी, लेकिन वो इसके सपोर्ट में बिल्कुल नहीं थी।

Vicky Jain

विक्की जैन की भाभी ने कही ये बड़ी बात
बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक विक्की जैन की भाभी भी इस शो में आकर अंकिता लोखंडे के बारे में कई खुलासे करने वाली हैं। विक्की जैन की भाभी ने बताया कि कपल की शादी घरवालों की मर्जी के खिलाफ हुई है। भाभी ने बताया कि विक्की की मां नहीं चाहती थीं कि वह अंकिता लोखंडे से शादी करें।

विक्की की भाभी ने कहा- हम अंकिता से शादी के लिए तैयार नहीं थे
विक्की की भाभी ने आगे कहा कि इन सभी एक्ट्रेसेस के काफी खर्चे होते हैं जिन्हें उठाना मुश्किल होता है। भाभी ने बताया- अंकिता और विक्की की शादी एक इंटरकास्ट लव मैरिज है। हम लोग तो इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। विक्की के कहने पर ही सबकुछ हुआ था।

विक्की की मां ने कहा था- हम इस शादी के सपोर्ट में नहीं थे
आपको बता दें कि विक्की जैन की मां रंजना जैन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है- अंकिता लोखंडे से शादी विक्की जैन ने ही की है। हम लोग इस शादी के सपोर्ट में बिल्कुल नहीं थे। ये शादी विक्की ने की है। अब वो निभाने के लिए तैयार हैं, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं लेकिन हम लोग उसको एक भी बार कुछ नहीं कह रहे हैं।

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। कपल ने बड़ी ही धूमधाम से रॉयल शादी की थी। वहीं विक्की जैन से शादी करने से पहले अंकिता लोखंडे ने 7 साल तक सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में अचानक मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+