वर्सोवा विधानसभा सीट के उम्मीदवार एजाज खान नोटा से भी हारे, जनता ने दिखाई औकात!; सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Ajaz Khan Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन को जीत मिलती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक उनके गठबंधन ने 13 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर ली है। लेकिन हम अपनी खबर में आपको एक्टर और खुद को लोकप्रिय बताने वाले एजाज खान की जानकारी देने जा रहे हैं।

इस विधानसभा इलेक्शन में एजाज खान भी उतरे थे। उन्हें आजाद समाज पार्टी ने टिकट दिया था और वो मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां उनकी बेज्जती होती दिख रही है। दरअसल, एजाज को अभी तक 146 वोट मिले हैं। जबकि नोटा को 1216 वोट मिले हैं। ऐसे में खुद को मुंबई का लोकप्रिय आदमी बताने वाले एजाज खान नोटा से भी हारते दिख रहे हैं।

Versova Assembly Seat Election 2024 Ejaz Khan lost from NOTA got 143 votes is being trolled fiercely on social media

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एजाज चुनाव हार गए हों। हर मामले में अपना रिएक्शन देने वाले एजाज का अभी तक रिएक्शन सामने नहीं आया है। मतगणना को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है। लोग उन्हें बोल रहे हैं कि ये आदमी सोशल मीडिया में खूब हीरो बनता है, लेकिन असल में सच्चाई दिख गई। वहीं, कुछ लोग उन्हें छपरी भी बता रहे हैं।

एजाज के 56 लाख फॉलोअर्स हैं
सोशल मीडिया पेज खुरपेंच ने अपनी पोस्ट में लिखा, संसद और विधायिका में लगभग हर वर्ग से लोग चुनकर जाते हैं , लेकिन आज तक छपरी समाज से वहां तक कोई नहीं पहुंच पाया , एजाज खान जी ने कोशिश की लेकिन उनको सिर्फ 103 वोट ही प्राप्त हुए हैं। ये सिर्फ छपरी समाज की हार नहीं है बल्कि समाज के तौर पर हमारी और लोकतंत्र की हार है। बता दें, सोशल मीडिया पर एजाज को 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+