Zareen Khan की अचानक बिगड़ी तबियत, एक्ट्रेस को अस्पताल में किया गया एडमिट, शेयर की तस्वीर
Zareen Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी।
दरअसल, जरीन खान की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और उनके पूरे शरीर में तेज दर्द हो रहा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट साझा किया। जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की है।

जरीन खान ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपना हाल बताया। एक्ट्रेस ने पहले एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी जिसमें एक्ट्रेस ने बिना चेहरा दिखाए अपने हाथों पर ड्रिप लगाई हुई फोटो शेयर की थी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को डिलीट कर दूसरी फोटो शेयर की। जिसमें उनके जूस का ग्लास दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर कर जरीन ने कैप्शन पर लिखा, 'रिकवरी मोड'।
बता दें कि, जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद जरीन ने सलमान के साथ कैरेक्टर ढीला है गाने पर डांस किया था। वहीं बीते कुछ सालों में जरीन खान ने वजह तुम हो, हाउसफुल 2, रेडी, वीरप्पन, अक्सर 2 और 1921 जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। फिलहाल उनके फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications