Sheezan Khan: शीजान खान को विदेश जाने की मिली इजाजत, जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 13' में लेंगे हिस्सा
वसई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शीजान खान को काम के सिलसिले में विदेश जाने की इजाजत दे दी है।

Sheezan Khan: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड मामले में जेल में बंद रहे अभिनेता शीजान खान अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर वापस आ चुके हैं। खबर है कि वह जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति कोर्ट से नहीं थी।
शीजान खान को विदेश जाने की मिली अनुमति
इस सिलसिले में शीजान खान ने वसई कोर्ट से अनुमति मांगी थी। अब खबर आ रही है कि, एक्टर को कोर्ट ने विदेश जाने की इजाजत दे दी है। मामले में उनके वकिल शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, 'हम हॉनरेबल कोर्ट का बहुत बहुत शुक्रिया करना चाहेंगे कि उन्होंने शीजान को 'खतरों के खिलाड़ी' शो के लिए अब्रॉड ट्रैवल करने की इजाजत दी है।'
एक्टर के वकील ने दी जानकारी
वकील ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि, मुझे पूरा विश्वास था उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अभिनेता शीज़ान खान का पासपोर्ट उसे वापस करने और 10 जुलाई 2023 तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दी है। यानी कि अब अभिनेता जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे। जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
शीजान पर लगा था आरोप
बता दें कि, शीजान खान पर टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। एक्ट्रेस की मां ने शीजान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, तुनिषा शर्मा ने एक टीवी के सेट पर सुसाइड कर लिया था। कहा जा रहा था कि, सुसाइड से 15 दिन पहले ही एक्ट्रेस का शीजान से ब्रेकअप हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications