Varun Dhawan के सामने होश खो बैठी फैन, फिर एक्टर ने जो किया वो है देखने लायक, देखें वीडियो
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में वो इसके लिए एक इवेंट में पहुंचे जहां उनकी फैन अचानक बेहोश हो गई।
Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें वह फिल्म का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान एक फैन अचानक से बेहोश हो गई। फिर जो वरुण धवन ने किया उसके बाद से फैंस उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं।

वरुण धवन को देख बेहोश हुई फैन
वरुण धवन की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनकी फैंस के साथ अक्सर वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती हैं। जिसमें वह हमेशा फैंस को अच्छे से ट्रीट करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण धवन के जेस्चर ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, इवेंट के दौरान एक्टर की एक फीमेल फैन बेहोश हो गई थी। तभी एक्टर ने अपनी फैन को सहारा दिया।

एक्टर ने रोका इवेंट
वरुण धवन हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म का प्रमोशन करने जयपुर के एक कॉलेज इवेंट में पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों फैंस ने दोनों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हालांकि इस इवेंट के दौरान एक फीमेल फैन अचानक बेहोश हो गई। जिसके बाद ये देख वरुण तुरंत मंच से नीचे उतरे और फैन को पानी पिलाकर स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की और इवेंट को उसी वक्त रोक दिया।

एक्टर का जेस्चर देख फैंस हुए इंप्रेस
वीडियो में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन भी काफी तनाव में थीं और उनके साथ कुछ क्रू मेंबर्स ने भी स्थिति को नियंत्रण करने में एक्टर की मदद की। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस वरुण के जेस्चर से काफी इंप्रेस हुए और लगातार उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो में फैंस लगातार अपने रिेएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह जानेमन हैं। सबसे अच्छा।' एक ने कॉमेंट किया, 'एक रत्न हैं आप।' एक फैन ने लिखा, 'कृति और वरुण बहुत दयालु और जमीन से जुड़े हैं।'

इस दिन रिलीज होगी भेड़िया
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी अपकमिंग फिल्म भेड़िया अमर कौशिक द्वारा डायरेक्ट की गई है। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण धवन एक भेड़िया का किरदार निभाएंगे तो वहीं कृति सेनन उनके अपोजिट में होंगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications