वरुण धवन बोले- मैं सलमान खान को "ओटीटी" पर देखना नहीं चाहता, बताई ये वजह

मुंबई, 29 सितंबर : बॉलवुड एक्‍टर वरुण धवन को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में दस साल पूरे हो चुके हैं। वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म भेडि़या की शूटिंग में व्‍यस्‍थ हैं । वरुण धवन ने हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में फिल्‍मों के फ्लॉप होने और ओटीटी पर फिल्‍मों के दिखाए जाने की बात की। इस दौरान उन्‍होंने ये कह डाला कि सलमान खान को वो ओटीटी बिल्‍कुल नहीं देखना चाहते। इसके साथ ही उन्‍होंने इसकी वजह भी बताई ।

ओटीटी पर हिट और फ्लॉप को अलग तरीके से मापा जाता है

ओटीटी पर हिट और फ्लॉप को अलग तरीके से मापा जाता है

वरुण धवन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की हिट और फ्लॉप को अलग तरीके से मापा जाता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई डायरेक्ट नंबर नहीं हैं, जिसके आधार पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाया जा सकता है। इस दौरान वरुण धवन ने यह भी कहा कि आर्ट सब्जेक्टिव होते है। फिल्मों का मुनाफा-नुकसान किसी और को नहीं, निवेशकों को प्रभावित करता है।

बॉक्‍स ऑफिस का प्रेशर कम हो गया है

बॉक्‍स ऑफिस का प्रेशर कम हो गया है

एक्‍टर ने कहा ओटीपी प्‍लेफार्म आने के बाद से बॉक्‍स ऑफिस का प्रेशर कम हो गया है, इसकी वजह से फिल्‍म निर्माता जोखिम वाले विकल्‍प चुन सकते हो। वरुण धवन ने कहिा ओटीपी आने से प्रेशर कम कर रहा है। वरना फिल्‍म निर्माताओं को फिल्‍म बनाने से पहले बहुत सोचा होता है अब वो बेफिक्र होकर अपने मनमुताबिक सब्जेक्‍ट पर फिल्‍म बना सकते हैं।

सलमान खान को ओटीटी पर देखना नहीं चाहूंगा

सलमान खान को ओटीटी पर देखना नहीं चाहूंगा

इस इंटरव्‍यू के दौरान वरुण धवन से पूछा गया कि किस एक्‍टर को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर नहीं आना चाहिए। इसके जवाब में वरुण धवन ने सलमान खान का नाम लिया। उन्‍होंने कहा मैं सलमान खान को ओटीटी पर देखना नहीं चाहूंगा। इसकी वजह वरुण धवन ने बताते हुए कहा मैं जब ईद पर या बड़ी हॉलीडेज पर उन्हें बड़े पर्दे पर देखता हूं तब अलग खुशी होती है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि किस एक्‍टर को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर का नाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+