समय रैना के शो में जाने वाले थे वरुण धवन, लेकिन इस वजह से एक्टर ने ठुकराया ऑफर

Varun Dhawan: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया इंडिया गॉट लेटेंट शो की वजह से विवादों में हैं। इस बीच अभिनेता वरुण धवन का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने बताया कि उन्होंने समय रैना के शो, "इंडिया गॉट लेटेंट" में क्यों नहीं जाने का फैसला किया।

वरुण धवन अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में गए थे। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किस वजह से समय रैना के पॉडकास्ट में नहीं गए। एक्टर ने कहा शो में हंसी मजाक पसंद है, लेकिन वह किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए शो पर नहीं गए।

Varun Dhawan

जब समाय रैना की बढ़ती पॉपुलैरिटी और उनकी अलग कॉमिक शैली के बारे में सवाल पूछा गया, तो वरुण ने बताया कि उन्हें शो पर आने का निमंत्रण मिला था, लेकिन उन्होंने इस वजह से मना कर दिया ताकि कोई भी बैकलैश न हो। एक्टर ने कहा, "उन्होंने मुझे शो पर आने के लिए कहा, और सच में, मुझे वहां जाना बहुत अच्छा लगता। मैं उस तरह के माहौल में बहुत अच्छा करता हूं। मुझे डर नहीं है कि मुझे कैंसिल कर दिया जाएगा, लेकिन मुझे चिंता थी कि इसका उनके शो पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जितने ज्यादा लोग उस शो को देखते हैं, कभी-कभी वह एक विवाद का कारण बन जाता है।"

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Row: संसद पहुंचा यूट्यूबर अल्लाहबादिया विवाद, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

रणवीर ने वरुण से शो पर आने का दोबारा विचार करने के लिए कहा, लेकिन अभिनेता ने अपनी बात फिर से दोहराई। उन्होंने कहा, "मैं इसे खुशी से करूंगा, मुझे अपनी चिंता नहीं है, लेकिन मैं सोचता हूं कि जिन टीमों के साथ मैं काम करता हूं, उन्हें इससे चिंता हो सकती है। मुझे इसे तब करना होगा जब मैं किसी चीज का प्रमोशन नहीं कर रहा हो क्योंकि इससे विवाद जरूर हो सकता है।"

हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने इंडिया गॉट लेटेंट शो में माता-पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूट्यूबर को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस विवाद के बाद, रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक माफी मांगी। हालांकि इस विवाद के कारण लोग रणवीर और समय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है Ranveer Allahbadia के माता-पिता? बेटे के अश्लील कमेंट के बाद हो रही चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+