कभी लोगों के घर पर बर्तन धोती थी ये डांसर, पति ने कर दिया था ऐसा हाल, अब सोशल मीडिया से कर रही लाखों की कमाई

Varsha Solanki: आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी इंसान को रातोंरात स्टार बना सकता है और ऐसा ही कुछ हुआ है मुंबई की रहने वाली वर्षा सोलंकी के साथ। वर्षा सोलंकी की मानें तो अब फेमस होने के लिए या फिर स्टार बनने के लिए फिल्मों या टीवी पर आना जरूरी नहीं रह गया है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ऐसे हैं जिन्हें लोग फिल्मी सितारों से कहीं अधिक फॉलो करते हैं और उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं वर्षा सोलंकी
कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तो सालभर में करोंड़ों की कमाई कर लेते हैं। फिलहाल टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 4' में नजर आ रहीं कंटेस्टेंट वर्षा सोलंकी भी एक पॉपुलर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वर्षा सोलंकी ने फेमस होने के लिए खूब मेहनत की है।

Varsha Solanki

10 साल की बेटी की सिंगल मदर
आपको बता दें कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर वर्षा सोलंकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी वीडियोज बनाती हैं जो कि मिनटों में वायरल हो जाते हैं। वह एक कॉमेडियन, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, वीडियो क्रिएटर और एक मॉडल भी हैं। वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं और आज के समय में अपनी 10 साल की बेटी पिंकी की सिंगल मदर बनकर परवरिश कर रही हैं।

बचपन की कहानी सुनाकर रोने लगीं वर्षा सोलंकी
टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' के सीजन 4 में जज के तौर पर नजर आ रहे बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी वर्षा सोलंकी के डांस की जमकर तारीफ करते हैं। इस शो में वर्षा सोलंकी ने अपने बचपन की कहानी सुनाई थी जिसे कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगी थीं। वर्षा ने बताया था कि किस गरीबी में वो और उनकी बहन पली हैं और अकेली मां ने कैसे उन लोगों को पाला है।

'लोगों के घरों में मैंने बर्तन धोने का काम किया है'
वर्षा सोलंकी ने वीडियो में कहा- मैं बचपन से ही सिर पर पूरे घर की जिम्मेदारी ले चुकी थी। मेरे पापा बहुत ड्रिंक करते थे और वो घर का ध्यान बिल्कुल नहीं रखते थे। मम्मी ही सबको संभालती थीं। मां ने लोगों के घर बर्तन घिसकर हम दोनों बहनों को पाला है। जब मम्मी से काम नहीं हो पाता था तो हम भी उनके साथ काम पर जाने लगे थे और लोगों के घर के बर्तन धोकर अपना घर चलाते थे।

'मुझे बचपन से ही डांस का शौक था'
वर्षा ने आगे बताया- फिर एक दिन मेरी शादी हो गई और फिर मेरी बहुत प्यारी सी बेटी हुई। मुझे बचपन से ही डांस का शौक था। जब घर की जिम्मेदारी आ गई तो सब कुछ छूट गया। फिर लोगोंने बताया कि मोबाइल पर नए-नए ऐप्स और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स आने लगे हैं। मैं शॉर्ट वीडियो बनाती हूं, लोगों को हंसाती हूं, पर मेरी जिंदगी में बहुत दुख है।

महीने में लाखों रुपए की कर लेती हैं कमाई
आपको बता दें कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बर्षा सोलंकी आज के समय में महीने में लाखों रुपए की कमाई कर लेती हैं। ये पूरी कमाई उनकी सोशल मीडिया के जरिए ही होती है। वह सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियोज बनाती हैं और अपनी बेटी को पाल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+