Val Kilmer: 'बैटमैन' वैल किल्मर मौत के बाद परिवार के लिए छोड़ गए कितना पैसा? जानें कुल संपत्ति
Val Kilmer Net Worth: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर वैल किल्मर के निधन ती खबर सामने आ रही है। खबर है कि बैटमैन का किरदार निभाने वाले एक्टर वैल किल्मर ने 65 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एक्टर वैल किल्मर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैल किल्मर का निधन निमोनिया के चलते हुआ है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मर्सिडीज ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में बताया है कि वैल किल्मर की गत 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मौत हो गई है।

कौन हैं वैल किल्मर?
-वैल एडवर्ड किल्मर का जन्म 31 दिसंबर 1959 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने क्रिश्चियन साइंस स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद वह साल 1980 में किल्मर जुइलियार्ड में हाईअर एजुकेशन के लिए पहुंचे थे। यहां पर वह नाटक विभाग में भर्ती होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए थे।
-वैल किल्मर को पहला बड़ा ब्रेक साल 1984 में मिला था जब उन्हें स्पूफ टॉप सीक्रेट फिल्म में कास्ट किया गया था। इसके दो साल बाद वह फिल्म टॉप गन में हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज के साथ नजर आए थे।
-जानकारी के अनुसार वैल किल्मर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म 'टॉप सीक्रेट' से की थी। उन्होंने 'टॉप गन', 'रियल जीनियस', 'विलो', 'हीट' और 'द सेंट' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
वैल किल्मर की कुल संपत्ति
-वैल किल्मर ने साल 1988 में अपनी को-एक्ट्रेस जोआन व्हाले से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे, मर्सिडीज और जैक हैं। द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वैल किल्मर की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानी 215 करोड़ रुपए के आसपास है।
-वैल किल्मर की कमाई मुख्य रूप से फिल्मों में एक्टिंग करके होती थी। उन्होंने जोएल शूमाकर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बैटमैन फॉरएवर और द सेंट जैसी फिल्मों से जमकर कमाई की है।
-इसके अलावा वैल किल्मर अपनी कलाकृतियों से भी पैसा कमाते हैं। उनके हस्ताक्षरित कलाकृतियां जैसे कि आइस मैन चरित्र की एक पेंटिंग करीब 250 डॉलर में बिकी थी।












Click it and Unblock the Notifications