Val Kilmer Affairs: रियल लाइफ में बहुत रोमांटिक थे 'बैटमैन', इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे वैल किल्मर
Val Kilmer Affairs: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर वैल किल्मर, जो अपने बैटमैन के अभिनय के लिए पॉपुलर थे, का निधन हो गया है। खबर है कि बैटमैन का किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर वैल किल्मर ने 65 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
निमोनिया से वैल किल्मर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैल किल्मर की मौत निमोनिया के चलते हुई है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। बेटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को भेजे ईमेल में बताया है कि वैल किल्मर यानी उनके पिता की गत 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मौत हो गई है।

हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर
वैल किल्मर की मौत की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के फैंस से लेकर बड़े सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं लोग एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।
रियल लाइफ में रोमांटिक व्यक्ति थे वैल किल्मर
-आपको बता दें कि वैल किल्मर ने सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि वह रियल लाइफ में एक रोमांटिक व्यक्ति भी थे। उनका अफेयर चेर, लेस्ली एन वॉरेन, सिंडी क्रॉफर्ड, एंजेलीना जोली, डेरिल हन्नाह और एलेन बार्किन के साथ था।
-जानकारी के अनुसार एक्टर वैल किल्मर ने साल 1988 में अपनी को-एक्ट्रेस जोआन व्हाले से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे, मर्सिडीज और जैक हैं। वहीं साल 1996 में उनका तलाक हो गया था। वैल किल्मर का नाम कई और हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है जिनमें चेर और एंजेलिना जोली काफी फेमस हैं।
चेर और वैल किल्मर का रिलेशन
जानकारी के अनुसार चेर, जिनका असली नाम चेरिलिन सर्किसियन है, ने 1982 से 1984 तक वैल किल्मर के साथ डेटिंग की थी। वैल किल्मर एक्ट्रेस चेर से 13 वर्ष छोटे थे लेकिन दोनों के बीच खूब प्यार था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था।
एंजेलिना जोली को पाने के लिए बेताब थे वैल किल्मर
-वैल किल्मर और एंजेलिना जोली ने साल 2004 में फिल्म अलेक्जेंडर की शूटिंग के दौरान कुछ समय के लिए डेटिंग की थी। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका था।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2004 में फिल्म अलेक्जेंडर की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और वह एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। वैल किल्मर ने अपनी आत्मकथा में एंजेलिना जोली को सबसे आत्मीय और गंभीर बताया था।
-वैल किल्मर अपनी लेडी लव एंजेलिना जोली को किस करने के लिए और उनके लिए गल्फस्ट्रीम जेट खरीदने के लिए बेताब थे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications