'मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो में', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने धर्म पर ये क्या कहा? क्या है गेम? मचा बवाल

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: दिल्ली की चर्चित सोशल मीडिया पर्सनैलिटी 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले तक जहां उनका अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) के साथ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ था, वहीं अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर बहस छेड़ रहा है।

फिर विवादों में घिरी 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित
आपको बता दें कि कुछ समय पहले वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाकर खबरों में थीं। इसी दौरान वह एक मिस्ट्री मैन के साथ लगातार वीडियो शेयर कर रही थीं, जिसने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया था। ऐसे में वड़ा पाव गर्ल एक फिर विवादों में घिर गई हैं।

Vada Pav Girl

मिस्ट्री मैन सैफी और पब्लिसिटी का खेल

-कुछ समय बाद चंद्रिका दीक्षित ने इस मिस्ट्री मैन का नाम उजागर करते हुए बताया था कि वह सैफी है। सैफी के साथ उनके वीडियोज वायरल होने लगे थे। यहां तक कि एक कथित शादी का वीडियो भी सामने आया था जिससे दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

-हालांकि बाद में साफ हुआ कि ये सब एक एड शूट का हिस्सा था और इसे केवल पब्लिसिटी के लिए तैयार किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर चंद्रिका दीक्षित की जमकर आलोचना भी की थी।

पति युगम गेरा के साथ पैचअप के बाद बदला रुख

-जानकारी के अनुसार विवाद के बीच चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा के साथ सुलह कर ली है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे फिर से पटरी पर आया है। हालांकि इसी के साथ उन्होंने एक और बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

-आपको बता दें कि नए वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन सैफी के साथ वीडियो बनाने को लेकर सरेआम हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी है। वीडियो में वड़ा पाव गर्ल ने कहा है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

'अब किसी मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो नहीं बनाऊंगी'

इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं लेकिन उनसे अनजाने में ऐसी गलती हो गई जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आगे से उनके किसी भी वीडियो में कोई मुस्लिम लड़का नजर नहीं आएगा और वह इस तरह का कंटेंट बनाने से बचेंगी। उन्होंने अपने धर्म और संस्कृति को सबसे ऊपर रखने की बात भी कही है।

सोशल मीडिया पर फिर भड़के यूजर्स

-आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने वड़ा पाव गर्ल के माफी वाले वीडियो को नया ड्रामा कहा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके फैसले का समर्थन भी किया है।

-कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि अगर उन्हें सच में पछतावा है तो वह पुराने वीडियोज को डिलीट क्यों नहीं करती हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें ड्रामा क्वीन तक कह दिया है।

चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा का हुआ पैचअप

-जानकारी के अनुसार हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक और वीडियो में इशारा किया था कि वह और उनके पति युगम गेरा अपने रिश्ते को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि मिस्ट्री मैन के साथ शूट किए गए कुछ वीडियोज पुराने थे जिन्हें बाद में पोस्ट किया गया था।

-फिलहाल चंद्रिका दीक्षित का ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उनके हर नए वीडियो और बयान पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, जिससे ये साफ है कि ये विवाद अभी थमने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+