'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika Dixit ने पति संग बेडरूम में की ऐसी हरकत, वीडियो किया Leak, क्यों भड़के लोग?
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया सेंसेशन वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पिछले बयानों के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि अब उनके वीडियोज में किसी मुस्लिम लड़के को नहीं दिखाया जाएगा लेकिन अब उनके ए वीडियो ने फिर से विवाद खड़ा कर दिया है।
माफी के बाद फिर बदला वड़ा पाव गर्ल का अंदाज
नए वीडियो में चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में चंद्रिका दीक्षित अपने बेडरूम में तैयार होती दिख रही हैं। उनके हाथ में सिंदूर की डिब्बी है और वह उसे निहार रही हैं।

बेडरूम वीडियो में पति ने भरी मांग, यूजर्स ने जताई नाराजगी
-वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रिका दीक्षित जब सिंदूर की डिब्बी को देख रही होती हैं, तभी उनके पति युगम गेरा वहां आते हैं और खुद उनकी मांग में सिंदूर भरते हैं। इसके बाद वह उनके माथे को चूमते नजर आते हैं। इस रोमांटिक पल को शेयर करना ही यूजर्स को नागवार गुजर रहा है।
-वड़ा पाव गर्ल के इस लेटेस्ट वीडियो पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि कुछ समय पहले तक जो कपल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहा था, अब अचानक इस तरह प्यार भरे वीडियो कैसे पोस्ट कर रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से भड़क गए हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, यूजर्स ने लगाई क्लास
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को नौटंकी कहा है, तो कुछ ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है। कुछ लोगों ने लिखा है कि इस तरह के वीडियो से सिंदूर जैसी परंपरा का मजाक बनाया जा रहा है जबकि कई यूजर्स ने चंद्रिका के पिछले बयानों को याद दिलाते हुए उनकी जमकर आलोचना की है।
पर्सनल लाइफ के विवादों में घिरी रहीं चंद्रिका दीक्षित
1. चंद्रिका दीक्षित की निजी जिंदगी पिछले कुछ महीनों से लगातार विवादों में रही है।
2. उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर सोशल मीडिया पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे।
3. इसके बाद वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने रोमांटिक वीडियोज भी शेयर किए थे।
4. वहीं ईद के मौके पर बुर्का पहनकर उसी शख्स के साथ वीडियो पोस्ट करने से वड़ा पाव गर्ल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
5. बाद में खुलासा हुआ कि वह शख्स उनके जान-पहचान का ही था, जिसका नाम सैफी बताया गया।
6. इस पूरे विवाद के बाद चंद्रिका दीक्षित को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने माफी भी मांगी थी।
पति संग पैचअप के बाद फिर साथ आए नजर
विवादों के बीच ही चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के रिश्ते में सुधार आया था। चंद्रिका दीक्षित ने खुद बताया था कि 8 मार्च 2026 को दोनों के बीच पैचअप हो गया था और अब उनके बीच सब कुछ ठीक है। हालांकि नए वीडियो के बाद एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बदलते बयानों और पोस्ट्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
लगातार ट्रोलिंग के बीच वड़ा पाव गर्ल की बढ़ी मुश्किलें
चंद्रिका दीक्षित का ये नया वीडियो एक बार फिर ये दिखाता है कि सोशल मीडिया पर उनकी हर एक्टिविटी पर लोगों की नजर बनी हुई है। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे कपल का निजी पल मान रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद पर चंद्रिका की ओर से कोई सफाई आती है या नहीं लेकिन फिलहाल उनका ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications