क्यों धूप में 46 किलोमीटर नंगे पांव चलीं उर्वशी रौतेला? क्या ऋषभ पंत से जुड़ा है कनेक्शन? सामने आया ये बड़ा सच

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका नाम पिछले लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

ऋषभ पंत के लिए उर्वशी रौतेला का प्यार
हालांकि उर्वशी रौतेला ने इस बारे में अब तक साफ साफ कुछ भी नहीं कहा है। वहीं अब एक बार फिर ये दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उर्वशी ने ऋषभ पंत के लिए कुछ ऐसा किया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। लोग उर्वशी की इस हरकत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

urvashi rautela

तारा बाबा की कूटिया में पहुंचीं उर्वशी रौतेला
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था और वह अस्पताल में थे, तब क्रिकेटर की जल्द फील्ड पर वापसी के लिए उर्वशी रौतेला ने एक मन्नत मांगी थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने इसे पूरा कर दिखाया है। खबर हैं कि उर्वशी रौतेला तारा बाबा की कूटिया में नंगे पांव पैदल चलकर पहुंची हैं जो कि सिरसा में है। यहां पहुंचकर उन्होंने ऋषभ पंत की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी है।

धूप में 46 किलोमीटर नंगे पांव चलीं उर्वशी
हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है। धूप में 46 किलोमीटर नंगे पांव चलने की खबर को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि जब ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था तो उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था कि- मैं दुआ कर रही हूं। फिलहाल ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान हैं।

इस वजह से ट्रोल हुई थीं उर्वशी
वहीं हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। उर्वशी ने कुछ समय पहले एक मेट्रीमोनियल एड शूट किया था, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर्स की हाइट को लेकर मजाक बनाया था। ऐसे में यूजर्स को लगा था कि वह ऋषभ पंत का मजाक उड़ा रही हैं। इस वजह से ने क्रिकेटर के फैंस ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई थी।

उर्वशी रौतेला से परेशान हो गए थे ऋषभ पंत
फिर इस पर सफाई देते हुए उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि ये एक जनरल ब्रांड स्क्रिप्ट है। किसी पर भी निशाना नहीं साधा गया है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत के प्रति उर्वशी रौतेला का ये प्यार एकतरफा बताया जाता है। एक बार तो ऋषभ पंत एक्ट्रेस से इतने ज्यादा परेशान हो गए थे कि उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिख दिया था कि- मेरा पीछा छोड़ो बहन। हालांकि ऋषभ ने ये पोस्ट तुरंत डिलीट कर दिया था। लेकिन इस कपल के चर्चे जोरों पर होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+