Urvashi Rautela की स्टाइल ने दिया धोखा, फटी लेगिंग पहनकर पहुंची एयरपोर्ट, यूजर्स बोले- 'इतनी गरीब हो क्या'?

अपने स्टाइलिश लुक से हमेशा ही लाइमलाइट चुराने वालीं उर्वशी रौतेला को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन, इस बार उनकी स्टाइल ने उन्हें धोखा दे दिया।

Urvashi Rautela Stockings: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। वहीं फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों उनका नाम लगातार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। जिनका इलाज मुंबई में चल रहा है। लेकिन, इस बार उर्वशी रौतेला अपनी स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं।

उर्वशी रौतेला के स्टाइल ने दिया धोखा

उर्वशी रौतेला के स्टाइल ने दिया धोखा

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने फैशन सेंस से फैंस को हैरान कर देती हैं। फैंस द्वारा उनका ड्रेसिंग स्टाइल काफी पसंद किया जाता है। लेकिन, इस बार उनकी स्टाइल ने उन्हें धोखा दे दिया। हमेशा ही लाइमलाइट चुराने वालीं उर्वशी को आज एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन, इस बार वह अपनी स्टाइल की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

फटी स्टॉकिंग्स पहनकर पहुंची मुंबई एयरपोर्ट

रविवार की सुबह उर्वशी रौतेला डार्क रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर मुंबई एयरपोर्ट बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बालों पर हेयरबैंड लगा रखा था। हाई हील्स और टांगों में लेगिंग पहने उर्वशी बेहद ही हॉट लुक्स लग रही थीं। एक्ट्रेस जैसे ही अपनी कार से उतरीं और उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिया तो सभी का ध्यान उनके स्टॉकिंग्स पर गया।

उर्वशी रौतेला हुई बुरी तरह ट्रोल

उर्वशी रौतेला हुई बुरी तरह ट्रोल

उर्वशी रौतेला की स्टॉकिंग्स में छेद देखकर फैंस काफी हैरान थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे छिपाने की पूरी कोशिश की। पैपराजी के सामने पोज देते हुए एक्ट्रेस छिपाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उनकी ये कोशिश ना कामयाब रही। पैर की ये फटी हुई स्टॉकिंग्स देखकर फैंस काफी हैरान थे। जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि, उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार उनकी इस वीडियो मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फट गए स्टॉकिंग्स'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ये लोग भी सॉक्स फटने के बाद चेंज नहीं करते हैं'। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि, 'उनकी स्टॉकिंग्स उनके बॉलीवुड करियर की तरह फटा हुआ है'।

उर्वशी रौतेला ने शेयर की अस्पताल की फोटो

उर्वशी रौतेला ने शेयर की अस्पताल की फोटो

बता दें कि, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर उस अस्पताल की फोटो शेयर की जहां ऋषभ पंत को भर्ती किया गया है। इस तस्वीर की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए किसी का नाम मेनशन नहीं किया। लेकिन फैंस का मानना है कि, उर्वशी रौतेला जबरदस्ती ऋषभ पंत को स्टॉक कर रही हैं।

Recommended Video

    क्या Rishabh Pant से मिलने अस्पताल पहुंचीं Urvashi Rautela, शेयर की ये तस्वीर | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+