उर्वशी रौतेला को आई ऋषभ पंत की याद, किताब के पन्ने देख भड़के लोग, कहा- ये क्रिकेटर को मेंटली परेशान कर रही है
Urvashi Rautela Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जाती हैं। उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर फाइट होती रहती है। दरअसल उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत की ओर इशारा करके कई सारे पोस्ट करती रहती हैं और ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इसी बीच अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में उर्वशी रौतेला ने एक फिर से ऋषभ पंत को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
खबर है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत पर इशारा करने के लिए उर्वशी रौतेला को एक बार फिर से लोग ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस किताब की एक झलक शेयर की थी जिसे वह पढ़ रही हैं। किताब का नाम 'लव साइन्स' था। इतना ही नहीं, उन्होंने किताब के एक पन्ने की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें मीन और तुला राशि के बीच लव अफेयर के बारे में बताया गया है।

उर्वशी रौतेला को आई ऋषभ पंत की याद
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की राशि मीन है जबकि क्रिकेटर ऋषभ पंत की राशि तुला है। जैसे ही उर्वशी रौतेला ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की तुरंत ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग इस चीज के लिए उर्वशी रौतेला को गलत कह रहे हैं। उर्वशी रौतेला की इस स्टोरी पर लोग जमकर कमेंट्स कर रह हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उर्वशी डरावनी है। मुझे ऋषभ पंत के लिए बहुत बुरा लग रहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- हे भगवान, ये बहुत डरावना है। मुझे लगता है कि उन्हें ऋषभ पर क्रश है..इसलिए वह अजीब चीजें करती रहती हैं।
ऋषभ पंत का नाम लेकर उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब उर्वशी रौतेला को कथित तौर पर ऋषभ पंत का नाम लेने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। पिछले काफी समय से वह इस चीज के लिए लोगों के निशाने पर आ रही हैं। लोगों का कहना है कि वह बिना बात के भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करती रहती हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस साल की शुरुआत में जब क्रिकेटर ऋषभ पमंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे तो उर्वशी ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जहां ऋषभ का इलाज चल रहा था। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने उर्वशी रौतेला पर ऋषभ पंत को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications