उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण के डांस पर हुआ विवाद, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'उनका हर इशारा...'
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। हाल ही में वह 'दाबीदी दिबिदी' गाने में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में आईं। इस गाने में उर्वशी ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ परफॉर्म किया था। हालांकि, इस गाने में उनके और बालकृष्ण के बीच उम्र का फर्क चर्चा का विषय बना था, वहीं गाने के डांस स्टेप्स को लेकर नेटिजन्स ने इसे 'वल्गर' भी कहा।
इस बीच, 'डाकू महाराज' के सफल बैश की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें नेटिजन्स ने यह महसूस किया कि उर्वशी नंदमुरी बालकृष्ण के साथ परफॉर्म करते समय असहज महसूस कर रही थीं। इसके बाद एक्टर को भी इस पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उर्वशी रौतेला ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

आईएएनएस से एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा, "सफलता के साथ आलोचना आना तय है, और मैं समझती हूं कि इस यात्रा में अलग-अलग राय और चर्चाएं होना काफी सामान्य है। नंदमुरी सर के साथ डांस के बारे में, मैं सभी की राय का सम्मान करती हूं जो किसी भी परफॉर्मेंस के साथ जुड़ी होती हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी, और यह एक ऐसा अनुभव था जिसमें सहयोग, आपसी सम्मान और कला के प्रति जुनून था।"
ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela हुईं अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को लगी गंभीर चोट, लेकिन इस वजह से हो गईं ट्रोल
उर्वशी ने आगे कहा, "नंदमुरी सर के साथ डांस करना मेरे लिए सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि यह कला, मेहनत और क्राफ्ट के लिए सम्मान का उत्सव था। उनके साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा था। हर कदम, हर इशारा हम दोनों की तरफ से कुछ खूबसूरत बनाने के लिए था।"
बता दें कि, 14 जनवरी 2025 को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'डाकू महराज' के सक्सेस बैश की एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्वशी गोल्ड टोन की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि बालकृष्ण ब्लू शर्ट और जींस में थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इसे लेकर यह महसूस किया कि उर्वशी शायद गाने के वायरल हुक स्टेप को करने में असहज थीं। वहीं जिस तरह से नंदमुरी ने स्टेप किए वह काफी ज्यादा लोगों को वल्गर लगे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: 'अपना स्टेटस गिरा कर रहेगी', 64 साल के एक्टर संग डांस कर फिर ट्रोल हुईं Urvashi Rautela, भड़के लोग












Click it and Unblock the Notifications