Video: 'अपना स्टेटस गिरा कर रहेगी', 64 साल के एक्टर संग डांस कर फिर ट्रोल हुईं Urvashi Rautela, भड़के लोग
Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों 64 साल के साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णा उर्फ NBK के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर जमकर आलोचना झेल रही हैं। एक्टर बालाकृष्णा का विवादों से पुराना और गहरा नाता है, लेकिन 30 साल की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) फिल्म डाकू महाराज के ''दबिड़ी दीबिड़ी' के हुक स्टेप को लेकर ट्रोलिंग का शिकार है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने एनबीके साथ हाथ मिलाने का वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर लोगों ने खूब भद्दे-भद्दे कमेंट किए, वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एनबीके संग डांस वीडियो शेयर किया, जिस पर फिर से लोगों का गु्स्सा भड़क उठा।

Urvashi Rautela ने शेयर किया डांस वीडियो
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने एनबीके संग डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-"हमारी फिल्म डाकू महाराज ने 56 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और धमाकेदार ब्लॉकबस्टर के साथ संक्रांति पर कब्जा कर लिया। डबीबी डबीबी गाने के सुपर सक्सेस बैश. आप लोगों की शुक्रगुजार हूं।"
वहीं वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं तो वहीं एनबीके ब्लू शर्ट और डेनिम में दिख रहे हैं। इसी के साथ डबीबी डबीबी गाने पर दोनों सितारे जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह डांस कुछ लोगों को पंसद नहीं आया और उन्होंने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: 'इतना एक्साइटमेंट', 30 की Urvashi Rautela का 64 के Balakrishna ने पकड़ा ऐसे हाथ, Video देख भड़के लोग
वीडियो देख भड़के यूजर्स, जमकर किया ट्रोल
इधर, इंस्टाग्राम पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, जमकर वायरल हो गया। 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग एक्ट्रेस की खूब खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अपना स्टेटस गिराकर रहेगी। तो एक और यूजर ने कमेंट किया कि 64 साल के आदमी के साथ डांस ये कर रहे हैं शर्म मुझे आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications