Urvashi Rautela: प्राइवेट वीडियो लीक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हैं कितनी अमीर? कैसे होती है कमाई?
Urvashi Rautela Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले वह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को कमेंट करने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं और अब वह अपने प्राइवेट वीडियो के लीक होने को लेकर खबरों में आ गई हैं।
उर्वशी रौतेला का वीडियो हो रहा वायरल
खबर है कि उर्वशी रौतेला का एक प्राइवेट बाथरूम वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी नाराज हो गए हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के इस प्राइवेट वीडियो के लीक होने से उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।

कितनी अमीर हैं उर्वशी रौतेला
मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली उर्वशी रौतेला ने कड़ी मेहनत कर खूब पैसे कमाए हैं। उर्वशी एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बेहतरीन मॉडल भी हैं। उर्वशी रौतेला की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर यानी 238 करोड़ रुपयों से ज्यादा है। उर्वशी एक महीने में 45 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।
15 साल की उम्र में जीता था ब्यूटी पेजेंट
उर्वशी रौतेला के पास करोड़ों का आलीशान घर है। वह कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों की मालिकन भी हैं। उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट जीता था। उन्हें मिस इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस टूरिज्म जैसे कई खिताबों से सम्मानित किया जा चुका है।
कैसे होती है उर्वशी रौतेला की कमाई
उर्वशी रौतेला फिल्मों, एल्बम्स, एड्स, वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से खूब पैसा कमाती हैं। वह एक म्यूजिक वीडियो के लिए करीब 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं एक फिल्म के लिए वह 3 करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई में उर्वशी रौतेला जिस घर में रहती हैं, उसे कई महंगे इंटीरियर आइटम्स और पेटिंग से डेकोरेट किया गया है।
उर्वशी के पास करोड़ों का घर और महंगी गाड़ियां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी का खुद का पर्सनल होम जिम भी है जिसमें लॉन्ज एरिया और सिनेमा हॉल भी मौजूद है। उर्वशी मुंबई में जिस घर में रहती हैं उसकी कीमत 25 करोड़ रुपये के आसापस है। वहीं उनके पास मर्सिडीज एस कूप एस 500, रेंज रोवर एवोके, फेरारी 458 स्पाइडर जैसी महंगी कारें भी हैं जिनमी कीमत करोड़ों में है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि कुछ बोल्ड कंटेट के चलते वह कई बार ट्रोल भी होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications