'तुम तो मुस्लिम हो ना', उर्फी जावेद ने की गणपति स्थापना, तो सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट
'तुम तो मुस्लिम हो ना', उर्फी जावेद ने की गणपति स्थापना, तो सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट
मुंबई, 11 सितंबर: उर्फी जावेद (urfi javed) भले ही पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में फ्लॉप साबित हुईं हो। लेकिन घर के बाहर आते ही उर्फी जावेद ने तहलका मचा दिया। वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं हैं। हालांकि, उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज और आउटफिट्स के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। तो वहीं, अब उर्फी ने अपने घर में गणपति की स्थापना की जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों पर वो एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

गणपति की भक्ति में डूबी नजर आई उर्फी
दरअसल, गणेश उत्सव के अवसर पर टीवी और फिल्मी दुनिया के कई सितारे बप्पा का घर पर स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद भी गणपति की भक्ति में डूबी नजर आईं। उर्फी ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे घर पर पहले गणपति, गणपति बप्पा मोरया।'

लोगों ने किए घटिया कॉमेंट
इंटरनेट पर उर्फी की तस्वीर पोस्ट होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। लोगों ने मुस्लिम होकर गणपति की पूजा करने पर घटिया कॉमेंट्स किए हैं। जिस पर उर्फी ने कुछ लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिए हैं। ट्रोल्स ने उर्फी जावेद के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'सत्यानास, गणपति बाप्पा के सामने भी पोज मारी जा रही हैं और दुपट्टा भी ले लेते मैडम। भगवान के सामने तो भगवान के बन जाओ। कलयुग है भाई कलयुग।'

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी है उर्फी जावेद
एक ने लिखा, 'तुम मुस्लिम हो ना?' एक और कमेंट में लिखा, 'अल्लाह का खौफ खाती, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब।' एक ट्रोल ने लिखा है, वैसे गणपति जी के सामने पूरे कपड़े पहनना आपको अजीब लग रहा होगा, आपकी इस फोटो में सबसे ज्यादा कपड़े देखे हैं। आपको बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब उर्फी को ट्रोल किया गया हो, इससे पहले भी वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

उर्फी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
हालांकि, उर्फी जावेद ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया हैं। उर्फी जावेद ने कहा, मैंने देखा तुम्हारी पत्नी भी है। बेचारी औरत, ऊपरवाला उसे शक्ति दे।' हाल में उर्फी का ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट और ब्रा दिखाती हुए कुछ फोटोज सामने आई थी। हालांकि एक्ट्रेस थोड़े अजीब से आउटफिट में नजर आईं थी। उर्फी ने जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुए थीं। जैकेट अजीब तरह से कटी हुई थी, जिससे उनकी इसके नीचे पहनी ब्रा साफ नजर आ रही थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

हिजाब और नाकाब देने की कही बात
ट्रोलर्स ने उनको सोशल मीडिया पर हिजाब और नाकाब तक देने की बात कह डाली थी, जिसके बाद अब उर्फी अपनी इस आलोचना को धर्म से जोड़ती हुई नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रोलर्स ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें लिखा है कि गरीब लड़की के लिए दान करें, जिससे वो हिजाब और नकाब खरीद सकें।

...क्योंकि मैं मुस्लिम हूं
आप तस्वीर में देख सकतें है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक शख्स के हाथ में उर्फी की फोटो वाला पोस्टर है। जिसको अब उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या सिर्फ इसलिए मुझे ट्रोल और टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि मैं मुस्लिम हूं।












Click it and Unblock the Notifications