उर्फी जावेद ने बारिश में दिखाया अपना सबसे बोल्ड अवतार, यहां छुपा रखी थी लिपस्टिक
उर्फी जावेद को मुंबई की बारिश में बाहर सड़क पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उर्फी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने बेहद बोल्ड कपड़े पहने हुए थे।
मुंबई, 30 जूनः सोशल मीडिया क्वीन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स को लेकर हमेशा ट्रोल होती रहती है। उर्फी जावेद कुछ ऐसे अनोखे आउटफिट्स में नजर आती हैं कि वह अपने आप हीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार लोग उनकी आलोचना भी करने लगते हैं लेकिन उर्फी को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह हर दिन नए और यूनिक स्टाइल के आउटफिट्स ट्राई करती हैं। अब तक उर्फी ने बोरी, इलेक्ट्रिक वायर, फोटोज, कैंडी और यहां तक कि कांच से बने आउटफिट्स भी ट्राई किए हैं। अब हाल ही में उर्फी को फिर से मुंबई की बारिश में बाहर सड़क पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उर्फी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने बेहद बोल्ड कपड़े पहने हुए थे।

छोटी सी ड्रेस में दिखाया बोल्ड अवतार
सोशल मीडिया पर उर्फी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई की बारिश में बाहर सड़क पर बोल्ड कपड़ों में नजर आ रही हैं। पैपराजी विरल भयानी के शेयर किए गए वीडियो में उर्फी एक बहुत ही छोटी स्कर्ट और उससे भी छोटा ट्यूब टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी की ड्रेस दोनों ब्राउन कलर की है। उर्फी ने स्कर्ट के साथ-साथ टॉप में भी बेल्ट लगाया हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस वीडियो को देखने के बाद उनके बोल्ड आउटफिट के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल
हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद उर्फी के फैंस उनके बोल्डनेस और उनके खास अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में उर्फी का एक और अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। वह इस छोटी सी ड्रेस में भी बिल्कुल कंफर्टेबल नजर आ रही हैं।

यहां छुपा रखी थी लिपस्टिक
वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने अपनी लिपस्टिक अपने हील्स पर लगे एक छोटे से बैग में कैरी किया है। वह गाड़ी से उतरती हैं और बारिश से बचते हुए साइड में खड़े होकर हील्स के पास लगे बैग से लिपस्टिक निकालती हैं और लगाने लगती हैं। ये सब देखकर वहां मौजूद पैपराजी भी हैरान हो जाते हैं। वहीं उर्फी अपनी इस हरकत पर खुद ही हंसने लगती हैं।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोगों ने किया सर्च
आपको बता दें कि उर्फी का नाम हाल ही में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियन लोगों की लिस्ट में आया है। इतना ही नहीं उर्फी ने तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में उर्फी का नाम 57 नंबर पर है। उर्फी ने जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन, दिशा पटानी को पछाड़कर ये साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications