उर्फी जावेद ने अब कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट से ट्रोलर्स को स्टाइल में दिया जवाब
उर्फी जावेद ने अब कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट से ट्रोलर्स को स्टाइल में दिया जवाब
नई दिल्ली, 0 दिसंबर। टेलीविजन एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपने अजीब दिखने वाले आउटफिट्स को लेकर सुखियों में हैं। उनके फैशन सेंस के कारण उनकी ऑनलाइन जमकर अलोचना होती रहती है। हालांकि इस सबसे उर्फी को कोई फर्क पड़ता नहीं है। वो इस सबसे बेफिक्र रहती हैं। उन्होंने अपनी कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट से ट्रोलर्स को अब बड़े ही स्टाइल में जवाब दिया है।

कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट से ट्रोलर्स को स्टाइल में दिया जवाब
अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में उर्फी ने जींस और डेनिम जैकेट के साथ लाल रंग का क्रॉप टॉप पहना है। और बोलती हुई नजर आ रही हैं कि तो, जब भी कोई मुझे बताता है कि मुझे कैसे कपड़े पहनना है या मुझे ट्रोल करता है, तो यह मेरा जवाब है। इसके बाद वो पीछे मुड़कर अपनी जैकेट के पीछे लिखा 'माइंड योर ओन बिजनेस' शब्दों को दिखाती नजर आती हैं। इसमें उनका एक हाथ से पेंट किया हुआ चित्र भी नजर आ रहा है।

उर्फी जावेद अपनी हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं
उर्फी जावेद अपनी हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। काफी पैंट की जिप खोलकर एयर पोर्ट पर कैमरे के सामने नजर आती हैं तो कभी सिल्वर फ्वाइल तो कभी चादर लपेट कर पब्लिक फोटो शूट करवाती नजर आ जाती हैं। यहीं कारण है कि वो हफ्ते में कम से कम तीन दिन ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। ट्रोल होने पर शर्मिन्दा होने के बजाय उर्फी उस पर काउंटर करते हुए उससे और बोल्उ अवतार में कैमरे के सामने आकर सबको चौकाती रहती हैं।

बिग बॉस के अलावा इन सीरियल में आ चुकी हैं नजर
जीशान के लिए उर्फी ने बोली थे ये बात
बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद से, उर्फी ने कई इंटरव्यू में जीशान के प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर की थी। हवाई अड्डे पर पापराज़ी ने जीशान के बारे में पूछा, जिसे प्रतीक सहजपाल के साथ हिंसक लड़ाई में शामिल होने के लिए बिग बॉस ओटीटी से बाहर कर दिया गया था। जिस पर उर्फी ने जवाब दिया था कि वो मेरा कोई प्रतियोगी नहीं था, मेरा प्रतियोगिता बनने की उसकी औकत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications