Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने टी-बैग से बनाई ऐसी ड्रेस, देखते ही लोगों के उड़ गए होश
Urfi Javed New Video: लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद पहले ग्रीन टी पीती हैं फिर उसी टी-बैग से बनी ड्रेस पहने नजर आती हैं। उर्फी का ये अवतार लोगों के होश उड़ा रहा है।

Urfi Javed New Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी उर्फी जावेद के अजीबोगरीब ड्रेसेस के बारे में बात करते नजर आते हैं। उर्फी जावेद कभी कांच, कभी प्लास्टिक, कभी च्विइंग गम तो कभी बदन पर मिट्टी लगाकर कैमरे के सामने पोज देने चली आती हैं। वह इन अतरंगी कपड़ों के साथ मुंबई में हर जगह घूमती नजर आती हैं। इस बार उर्फी जावेद को टी बैग से बनी ड्रेस पहने हुए देखा गया। उर्फी जावेद का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद की नई ड्रेस
आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन को लेकर हर रोज चर्चा में बनी रहती हैं। इसी फैशन के चलते आज वह सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गई हैं। ऐसे में इस बार अपने लेटेस्ट वीडियो में उर्फी टी-बैग से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी का ये अवतार देख सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए हैं।
टी बैग से उर्फी ने बनाई ड्रेस
उर्फी जावेद ने इस बार अपनी ड्रेस चाय बनाने वाले टी-बैग से बनाई है। उर्फी के लेटेस्ट वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह ग्रीन टी बनाकर पी रही हैं। इस दौरान उन्होंने अचानक से एक आइडिया आता है और वह टी-बैग से अपनी ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी जावेद टी-बैग से बना ड्रेस पहनकर काफी खुश नजर आती हैं। उर्फी जावेद ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हेलो दोस्तों, चाय पीलो।
लोगों ने उर्फी को किया ट्रोल
टी बैग से बनी ड्रेस पहनने के बाद से उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग जमकर उर्फी जावेद का मजाक उड़ा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं- एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- चलती फिरती चाय की दुकान। वहीं एक शख्स ने लिखा है- दीदी क्या करके मानोगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आप कितनी सुंदर लग रही हो आज पूरे कपड़े में... मैं तो कहती हूं साड़ी पहना करो भगवान आपको सद्बुद्धि देगा।












Click it and Unblock the Notifications