उर्फी जावेद ने 'बोरी' से बनाई ऐसी ड्रेस, तोड़े बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड
बोरी से बनाई हुई उर्फी जावेद की ड्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही है। बोरी से उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप बनाया है जो कि बहुत ही ज्यादा बोल्ड एंड हॉट नजर आ रहा है।
मुंबई, 4 जूनः पिछले कुछ समय से उर्फी जावेद सोशल मीडिया की क्वीन बनकर बैठी हैं। वह आए दिन अजीबोगरीब बोल्ड ड्रेस के साथ सोशल मीडिया पर नजर आने लगती हैं। कभी वह पॉलीथीन से बनी ड्रेस में द्खाई देती हैं तो कभी कांच के ड्रेस में फोटोशूट कराती नजर आती हैं। उनके अजीबोगरीब ड्रेसेस के चलते ही पैपाराजी भी उनकी फोटोज लेने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। वह मुंबई के हर कोने में अजीबोगरीब बोल्ड ड्रेस कैरी कर घूमती नजर आती हैं। अब वह बोरी पहनें नजर आईं। जी हां, कुछ देर पहले ही उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोरी पहनें नजर आ रही हैं। उस वीडियो में दिखाया गया है कि उर्फी को एक बोरी दी जाती है और वह सोचती हैं कि इसकी क्या किया जाए। उसके बाद ही वह बोरी की शॉर्ट ड्रेस बना लेती हैं और पहन लेती हैं।
बोरी से बनाई बोल्ड ड्रेस
बोरी से बनाई हुई उर्फी जावेद की ड्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही है। बोरी से उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप बनाया है जो कि बहुत ही ज्यादा बोल्ड एंड हॉट नजर आ रहा है। उर्फी ने थोड़ी देर पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग उनके बोल्डनेस के चर्चे करने लगे हैं। लोग उर्फी के इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस ड्रेस को खराब बताकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

फटी हुई ड्रेस में आई थीं नजर
कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनकी ड्रेस आगे से फटी हुई दिखाई दे रही थी, जो बेहद बोल्ड लग रही थी। इस ड्रेस को पहनकर उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज दिए। उर्फी की इस ड्रेस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। फटी हुई ड्रेस में उर्फी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होरही थीं।

कांच की ड्रेस में दिखाया बोल्डनेस
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को कांच के टुकड़ों से बनी ड्रेस पहनकर फैंस को हैरान करते भी देखा गया है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद का यह लुक देखकर एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई थी। बिग बॉस के दौरान भी उर्फी को उनके कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा गया था।

गोवा में कराया था बिकिनी फोटोशूट
कुछ दिनों पहले उर्फी गोवा में नजर आई थीं जहां उन्होंने बिकिनी फोटोशूट करवाया था। बिकिनी पहने उर्फी काफी हॉट नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ गोवा में जमकर पार्टी भी की। उर्फी ज्यादातर समय बोल्ड और अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर घूमती नजर आती हैं। इन्हीं ड्रेसेस के चलते आज वह इंस्टाग्राम पर छा गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications