'मैंने अपने साथ ऐसा क्यों किया?' Urfi Javed ने बिगाड़ा अपना चेहरा, सेल्फी शेयर कर दिखाया हाल

उर्फी जावेद ने फैशन के चक्कर में अपने चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जो कि अब उल्टा पड़ गया। ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए किया।

Uorfi Javed Under Eye Filler: उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उनका ये फैशन उल्टा पड़ गया। खुद उर्फी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए।

उर्फी जावेद का बिगड़ा चेहरा
दरअसल, उर्फी जावेद पिछले दिनों अपने कपड़ों के अलावा चेहरे पर हुए डार्क सर्कल्स को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं। ऐसे में उर्फी ने ट्रोलिंग से बचने के लिए इसका ट्रीटमेंट कराया लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस चक्कर में चेहरा ही खराब हो जाएगा। ऐसे में उर्फी जावेद को पछतावा हो रहा है कि आखिर उन्होंने क्यों करवाया।

Urfi Javed

ट्रोलिंग के बाद कराया ट्रीटमेंट
डार्क सर्कल को छुपाने के लिए उर्फी जावेद ने आई फिलर करवाया। लेकिन ये ट्रीटमेंट करवाने के बाद उनके डार्क सर्कल ठीक होने के बजाय आंखों के नीचे सूजन आ गई। जिसकी वजह से काफी हद तक उनका चेहरा खराब हो गया। खुद उर्फी ने अपने चेहरे की ये तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर गुस्सा जाहिर किया।

एक्ट्रेस को हो रहा पछतावा
उर्फी जावेद ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं अपने डार्क सर्कल की वजह से बहुत ट्रोल होती थी। इसलिए मैंने अंडर आई फिलर करवा लिय़ा और अब मेरा चेहरा बिगड़ गया। मेरी आंखों के नीचे का हिस्सा अलग-अलग नजर आ रहा है। अब मेकअप भी मेरी अंडर आई को ठीक नहीं दिखा पाएगा। मैंने अपने साथ आखिर ऐसा क्यों किया?' फिलहाल उर्फी जावेद की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+