नए साल पर उर्फी जावेद का हुआ ऐसा हाल, अस्पताल में चल रहा इलाज, लोग बोले- कपड़े नहीं पहनोगी तो यही होगा

Uorfi Javed Hospitalised: अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानबाजी के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं उर्फी जावेद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नए साल की शुरुआत होते ही उर्फी जावेद बीमार पड़ गई हैं और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नए साल की शुरुआत हुई खराब
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उर्फी जावेद को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। फोटो में उर्फी के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और वह इसके साथ ही पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

urfi javed

अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 2024 की धमाकेदार शुरुआत। इस पोटो के वायरल होते ही उर्फी जावेद को लेकर लोग तरह तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी जावेद का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- चलो कम से कम अस्पताल में तो कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। वहींएक शख्स ने लिखा है- हमेशा बिना कपड़ों के रहोगी तो यही हाल होगा। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस तरह के कमेंट्स देखने के बाद अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

वेटर बनी थीं उर्फी जावेद
कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हुई थी। इस वीडियो में उर्फी मुंबई के किसी होटल में वेटर का काम करती हुई दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो के बारे में बताते हुए उर्फी ने कहा था कि कैंसर पेशेंट्स एंड एसोसिएशन के लिए फंड्स जुटाने के लिए उन्होंने वेटर बनने का फैसला किया था, जिसको वह सपोर्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+