'हमेशा महिला ही दोषी क्यों?' युजवेंद्र चहल-धनश्री के तलाक पर भड़कीं उर्फी जावेद, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
Urfi Javed: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अफवाहें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अब तक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर धनश्री को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने धनश्री को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।
उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो सिर्फ महिलाओं को ही तलाक के लिए दोषी ठहराते हैं। खासकर जब मामला किसी क्रिकेटर से जुड़ा हो। उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए उन सभी लोगों की क्लास लगाई जो किसी क्रिकेटर की खराब परफॉर्मेंस या फिर तलाक के लिए हमेशा उनकी पत्नी को ही ट्रोल करते हैं।

उर्फी जावेद ने कहा कि, हमेशा महिलाओं को हमेशा दोषी ठहराया जाता है जब भी कोई क्रिकेटर टूटता है, क्योंकि क्रिकेटर को ही हीरो माना जाता है। उन्होंने हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक का उदाहरण भी दिया। इसके अलावा, उर्फी ने यह भी बताया कि किस तरह से अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया गया था।
ये भी पढ़ें: Dhanashree and Yuzvendra का तलाक कंफर्म? इस बयान ने खोल दी कपल के रिश्ते की पोल, सामने आया सच
उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल का जीवन बर्बाद कर दिया। इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने लिखा, "हर बार जब कोई क्रिकेटर टूटता है या तलाक लेता है, तो महिला को बुरी तरह से लताड़ा जाता है, बस क्योंकि हमारे दिमाग में क्रिकेटर हीरो होते हैं। हमें नहीं पता कि उनके बीच क्या हुआ, और न ही नताशा और हार्दिक के मामले में, लेकिन हमेशा महिला को ही दोषी ठहराया जाता है। और याद रखिए, जब विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को दोषी ठहराया गया था, तो वह भी महिला ही थी। तो क्या हमेशा महिला ही दोषी होती है पुरुष के एक्शन के लिए? वे मेच्योर आदमी हैं, जिनके पास दिमाग है। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।"
युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर तब फैलने लगीं, जब फैन्स ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने अपने अकाउंट से धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें भी हटा दी हैं, जबकि धनश्री के अकाउंट पर अभी भी कुछ तस्वीरें हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन युजवेंद्र ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर उठ रहे कयासों पर प्रतिक्रिया दी और फॉलोअर्स से अनुरोध किया कि वे "ऐसी बातों पर अंदाजा न लगाएं जो शायद सच न हों"। उन्होंने यह भी कहा कि इन अफवाहों ने उनके और उनके परिवार को बहुत दुख पहुंचाया है।
ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal को रोते हुए देखकर धवन और पंड्या ने ये क्या किया? समझिए VIDEO असली है या नकली












Click it and Unblock the Notifications