रेलवे स्टेशन पर मनचलों ने अचानक उतार दिया TV एक्ट्रेस का टॉप, सबके सामने बनाया Video

लंदन, 03 दिसंबर। 'महिलाओं की सुरक्षा' अक्सर कई देशों में चुनावी मुद्दा होता है, लेकिन आज भी महिलाओं के साथ शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में ब्रिटेन से सामने आई एक घटना ने वहां के कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल दी। रेलवे स्टेशन पर सरेआम कुछ मनचलों ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री का टॉप फाड़ दिया, हद तो तब हो गई जब उसके साथ खड़े दो लोगों ने जबरन महिला की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाया।

एक्ट्रेस ने किया शर्मनाक हादसे का खुलासा

एक्ट्रेस ने किया शर्मनाक हादसे का खुलासा

ब्रिटेन की लोकप्रिय वेब सीरीज 'द अपरेंटिस' में नजर आईं लोटी लायन ने अपने साथ हुए इस शर्मनाक हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि उसके दोस्त हंसते हुए वीडियो बनाते रहे। 22 वर्षीय एक्ट्रेस लोटी लायन के मुताबिक 24 मार्च की रात करीब 10 बजे वह बर्कशायर से ब्रिस्टल टेम्पल मीड्स के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं।

अचानक खींच दिया टीवी स्टार का टॉप

अचानक खींच दिया टीवी स्टार का टॉप

जब वह अपने एक दोस्त से बात कर रही थीं, उसी दौरान एक शख्स उनके करीब आया और अचानक से उनकी टॉप को खींच दिया। वहीं उसके दोस्त इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद वह काफी डर गईं, इतने में वह बदमाश भी वहां से भाग चुके थे। किसी तरह लोटी ने अपनी ट्रेन पकड़ी और भीड़ देखकर उन्हें राहत मिली। लोटी लायन को उस समय सबसे ज्यादा डर लगा जब उन्होंने उन मनचलों को उसी ट्रेन में देखा।

ट्रेन में भी करने लगे अश्लील हरकत

ट्रेन में भी करने लगे अश्लील हरकत

लोटी लायन, को लगा था कि उन्हें ट्रेन में भीड़ का डर होगा लेकिन उनकी आंखों में किसी तरह का खौफ नजर नहीं आ रहा था। लोटी ने बताया, ट्रेन में काफी लोग थे और मैं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थी, इसके बावजूद उन लड़कों का डर मुझे सता रहा था। उन्हें ट्रेन में भीड़ का कोई डर नहीं था। उनमें से एक मेरे पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब ये बाद रेलवे कंडक्टर को पता चली तब तक बदमाश भाग चुके थे।

महिलाओं से की ये अपील

महिलाओं से की ये अपील

लोटी ने कहा कि मुझे वहां से फर्स्ट क्लास में शिफ्ट किया गया, बाद में उन्होंने पुलिस में अपने साथ हुए शर्मनाक घटना की शिकायत दी। लोटी ने ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। इस पूरी घटना की जानकारी लोटी ने अपने टिकटॉक वीडियो में दी है, जिसे देख फैंस भी पुलिस पर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे हैं।

स्टेशन पर ही गिरफ्तार हुए मनचले

स्टेशन पर ही गिरफ्तार हुए मनचले

अपने वीडियो में ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस की तारीफ करते हुए टीवी स्टार ने बताया कि बीटीपी कैसे अकेले यात्रा कर रही महिलाओं की मदद करते हैं। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की है कि अगर उनके साथ छेड़छाड़ की घटना होती है तो वह तुरंत बीटीपी से संपर्क करें। लोटी ने बताया कि ट्रेन में रहते हुए उन्होंने बीटीपी से संपर्क किया, जो उनकी मदद के लिए अगले स्टेशन पर एक्ट्रेस का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने तुरंत उन मनचलों को भी वहीं गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

लोटी ने बताया, 'स्टेशन पर पुलिस आई और मुझसे पूरी जानकारी ली, मुझे विक्टिम सपोर्ट के पास ले जाया गया। जहां मुझे सुरक्षित महसूस कराया गया। पुलिस ऑफिसर्स ने मुझे मेरे घर तक पहुंचाया ताकि मुझे अकेले ना रहना पड़े। बीटीपी ने मेरी स्थिति को समझा और उससे डील की, मुझे अब सुरक्षित फील हो रहा है।' टीवी स्टार के साथ हुई इस घटना के बाद से अब उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: शमा सिकंदर का न्यूड फोटोशूट वायरल, यूजर्स को दिखा कुछ ऐसा कि सनी लियोनी से हो रही तुलना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+