उदित नारायण ने खुद 'किस वीडियो' का उड़ाया मजाक, सिंगर बोले-'उदित की पप्पी तो नहीं', देखें वीडियो

Udit Narayan: मशहूर सिंगर उदित नारायण बीते दिनों अपने किस विवाद की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने लाइव शो के दौरान एक फीमेल फैन को लिप किस किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। हाल ही में सिंगर ने फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इस पर रिएक्शन दिया।

उदित नारायण फिल्म 'पिंटू की पप्पी' की म्यूजिक सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। इस इवेंट में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी मौजूद थे। फिल्म के टाइटल पर मजाक करते हुए उदित बोले, "खूबसूरत टाइटल है आपकी, पिंटू की पप्पी... और उदित की पप्पी तो नहीं?"

Udit Narayan

वहीं उदित नारायण ने अपनी किस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो दो साल पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है। उदित ने कहा, "ये भी एक इत्तेफाक है कि अभी इसका म्यूजिक रिलीज हो रहा है। वैसे ये वीडियो दो साल पुराना है, ऑस्ट्रेलिया का, जो आप अभी देख रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'

यह विवाद तब शुरू हुआ जब उदित नारायण की लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में उदित नारायण गाना टिप टिप बरसा पानी गा रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक फैन आई और वह सिंगर के साथ सेल्फी लेने लगी। जैसे ही फैन ने उन्हें गाल पर किस किया तो सिंगर ने उन्हें लिप किस कर दिया। बाद में उन्होंने दूसरी महिला के होंठों पर भी किस किया, जिससे वह चौंक गई। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की।

उदित नारायण ने दी थी सफाई
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, "फैंस बहुत क्रेजी होते हैं, हम वैसे नहीं हैं। हम अच्छे लोग हैं। कुछ लोग प्यार जताने के लिए ऐसा करते हैं। इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं। वहां हजारों लोग मौजूद थे, बॉडीगार्ड्स भी थे। कई बार फैंस मिलकर इतना खुश हो जाते हैं कि हाथ बढ़ा देते हैं, हाथ चूम लेते हैं... यह सब सिर्फ फैन क्रेज है। इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: Udit Narayan:'किस' विवाद के बाद एक बार फिर बुरे फंसे उदित नारायण, मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, क्या है मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+