'पिता को कंट्रोल करना चाहिए' उदित नारायण के बेटे आदित्य को भी हुए ट्रोल, महिला फैन को किस करने पर मचा विवाद
Udit Narayan Kiss Controversy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण हाल ही में एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए। जिसमें वह एक महिला फैन को कॉन्सर्ट के दौरान लिप-किस करते हुए नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई।
इसके बाद उदित नारायण ने किस करने पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इस वीडियो के वायरल होने पर कोई पछतावा या शर्मिंदगी नहीं है, और वह खुद को एक सभ्य इंसान मानते हैं। हालांकि, उदित ने अपनी बात साफ की, लेकिन नेटिज़न्स उन्हें और उनके बेटे आदित्य को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाने से नहीं चूके।

उदित के इस वायरल वीडियो के बाद, नेटिज़न्स ने आदित्य नारायण के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक वीडियो में आदित्य "इंडियन आइडल" के सेट पर में नजर आ रहे थे, तो नेटिज़न्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपने पिता का वीडियो देखा है। कुछ यूज़र्स ने यह भी लिखा कि आदित्य को अपने पिता को कंट्रोल करना चाहिए। एक पोस्ट में जब आदित्य अपने पिता के साथ तस्वीर खींचते हुए दिखाई दिए, तो लोग उन्हें भी ट्रोल करने लगे।
ये भी पढ़ें: Udit Narayan ने सरेआम महिलाओं के साथ की ऐसी अश्लील हरकत, मचा हंगामा, वीडियो देख बौखलाए लोग
आदित्य को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पापा कहता है बड़ा नाम करेगा, लेकिन पापा बड़ा बड़ा कांड करेगा।" दूसरे ने लिखा, "कमेन्ट ऑफ़ करने का टाइम आ गया।" एक और यूज़र ने कहा, "भाई, पापा को कंट्रोल करो।"
उदित नारायण का यह वीडियो एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सिंगर 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उनकी कुछ महिला फैंस उनके पास आईं और उनके साथ सेल्फी लेने लगीं। एक महिला फैन ने उन्हें गले लगाकर किस किया, और उन्होंने भी उसे वापस किस किया। इसके बाद, एक अन्य वीडियो में उदित कुछ दूसरी महिला फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे, और इस दौरान उन्होंने एक महिला को होंठों पर किस कर दिया।
विवाद पर बात करते हुए, उदित नारायण ने HT सिटी से कहा कि वह एक सभ्य इंसान हैं और कभी किसी को जबरदस्ती किस नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह 46 साल से इस इंडस्ट्री में हैं, और जब भी वह स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, तो वहां एक तरह का पागलपन होता है। हालांकि अब तक सिंगर के परिवार ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications