किस विवाद के बाद उदित नारायण की फिर बढ़ी मुसीबत, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण किस विवाद के बाद अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अब उनके सामने नया कानूनी संकट खड़ा हो गया है। बॉलीवुड गायक की पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर अपने अधिकारों का उल्लंघन करने और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

बता दें कि, रंजना झा ने उदित नारायण के खिलाफ अधिकारों का हनन और उन पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उदित नारायण 21 फरवरी को सुपौल फैमिली कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने सभी लगे आरोपों को नकारा। उन्होंने इस मामले को सुलझाने से भी इनकार किया और अपनी पत्नी से अलग होने के फैसले पर कायम रहे।

Udit Narayan

रिपोर्ट के मुताबिक, उदित नारायण ने आरोप लगाया कि रंजना झा उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले, इस मामले को लेकर बिहार महिला आयोग में एक केस दायर किया गया था और वहां मामला सुलझा लिया गया था। उदित नारायण अपनी पहली पत्नी को हर महीने ₹25,000 का भत्ता देते हैं। इसके अलावा, उन्होंने रंजना को ₹1 करोड़ की ज़मीन और घर और ₹25 लाख के गहने भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Udit Narayan:'किस' विवाद के बाद एक बार फिर बुरे फंसे उदित नारायण, मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, क्या है मामला?

कोर्ट की सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए, रंजना ने कहा कि उदित ने ज़मीन की बिक्री से ₹18 लाख अपने पास रखे, जो कि उनका हक था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई जाते समय उन्हें गुंडों द्वारा पीछा किया जाता है और उन्हें लगातार धमकियां मिलती हैं। रंजना ने यह भी कहा कि अब वह बुजुर्ग हो रही हैं और उनकी सेहत भी खराब हो रही है, अब उन्हें बस यह चाहिए कि वह और उदित एक साथ रहें और उनके रिश्ते में सुधार हो। हालांकि, उदित नारायण ने उनकी इस मांग को नकार दिया।

1985 में उदित नारायण ने दीपिका गहात्राज से शादी की थी और दो साल बाद उनका बेटा आदित्य नारायण हुआ। 2006 में रंजना झा ने दावा किया कि वह उदित नारायण की पहली पत्नी हैं। गायक ने शुरू में इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन बाद में उस रिश्ते को मान लिया। रंजना का कहना है कि उनका रिश्ता तब खराब हुआ जब उदित काम के लिए मुंबई गए और उन्होंने अपनी शादी को नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उदित ने कभी उन्हें अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया और न ही तलाक के बारे में बात की।

ये भी पढ़ें: Udit Narayan:'किस' विवाद के बाद एक बार फिर बुरे फंसे उदित नारायण, मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, क्या है मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+