दीपिका पादुकोण के 'ओपन रिलेशनशिप' बयान पर ट्विंकल खन्ना ने किया रिएक्ट, कहा- दिखावटी लोगों से शादी करने से...'
Twinkle Khanna Supports Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में कॉफी विद करण 8 में एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में कैजुअल रहने का खुलासा किया था। इसके कारण कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। अब ट्विंकल खन्ना ने एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट किया।
हाल ही ट्विंकल खन्ना ने दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप वाले बयान पर अपनी राय दी। इसी के साथ उन्होंने दीपिका को ट्रोल करने वालों की भी क्लास लगाई। दरअसल, ट्विंकल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट पर दीपिका सपोर्ट किया और लोगों की सोच पर सवाल खड़े किए।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, ''हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां किसी कुत्ते या पेड़ से शादी करना ठीक है, लेकिन सेम जेंडर के पर्सन से शादी करना नहीं। मुझे अभी भी वह समय याद है, जब मेरी बिल्डिंग की एक आंटी ने मुझे एक लड़की के बारे में बताया, जो मांगलिक थी और उसके पिता उसकी शादी पोमेरेनियन से करा रहे थे। जब मैंने विश्वास करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने कहा, 'अच्छा तुम अपना आईपैड लाओ।'
ट्विंकल ने आगे लिखा, "उसके बाद आंटी ने मुझे एक न्यूज पढ़ाई जिसमें लिखा था कि एक लड़की ने कुत्ते से शादी कर ली। आंटी ने मुझे समझाया कि ऐसा करना गलत है। लेकिन अगर आप एक सोफा दुकान में खरीदने जा रहे हैं तो क्या आप चेक नहीं करेंगे कि ये सोफा मुलायम या इसका कपड़ा सही है या नहीं। लेकिन सब बात एक शख्स की आती है तो उसे चुनने के लिए विकल्प नहीं दिए जाते। मुझे लगता है कि दीपिका का सोच-समझकर निर्णय लेने का विचार बहुत सारी महिलाओं को गलत शादी करने से बचा सकता है।''
दरअसल, कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह मेंटली काफी टूट चुकी थी अपने पास्ट रिलेशनशिप के कारण। लेकिन जब वह रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं उस दौरान दूसरों से भी मिलती-जुलती थीं। इस बात को लेकर दीपिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications