'फॉलोअर्स बढ़ने से जलने लगे थे को-एक्टर्स', अनुपमा के 'बेटे' समर का छलका दर्द, रुपाली पर भी कही ये बात

मुंबई, 31 जुलाई: टीवी का मोस्ट टीआरपी वाला डेली सोप शो 'अनुपमा' इन दिनों कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ है। इसकी वजह है शो के मेकर्स ने एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) को सीरियल के बाहर का रास्ता दिखा दिया। पारस टीवी शो में अनुपमा के छोटे बेटे समर शाह का कैरेक्टर निभा रहे थे। हालांकि उन्होंने इस हैरानी भी जताई, क्योंकि खुद एक्टर को शो के मेकर्स के कदम की जानकारी नहीं थी। वहीं अब उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिर इसकी क्या वजह है? इसी के साथ उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन मां रूपाली गांगुली के बारे में भी काफी कुछ कहा।

 सेट पर हो रही पॉलिटिक्स पर तोड़ी चुप्पी

सेट पर हो रही पॉलिटिक्स पर तोड़ी चुप्पी

'अनुपमा' से पारस कलनावत के बाहर निकलना का नया विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। अब उन्होंने शो के सेट पर हो रही पॉलिटिक्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें कई मौकों पर डाउनग्रेड किया गया था। सोशल मीडिया पर इंडिया फोरम के साथ उनके इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद उनके को-एक्टर जलन में थे।

इस वजह से जलन में थे को-एक्टर्स

इस वजह से जलन में थे को-एक्टर्स

पारस ने इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पूरी शो की कास्ट में से वह एक थे। उन्होंने कहा कि इस बड़े आंकड़े को पाने के बाद उन्होंने अपने आसपास के लोगों के रवैये में बदलाव देखा। उन्होंने कहा कि 24 साल की उम्र में उन्होंने दस लाख फॉलोअर्स को छुआ, जो उनके लिए एक बड़ी सफलता थी। समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत ने कहा कि उसके बाद उनके सीन कम कर दिए गए और कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि इसमें को-एक्टर्स का हाथ है।

सुधांशु पांडे ने किया था फोन

सुधांशु पांडे ने किया था फोन

पारस कलनावत ने आगे कहा कि सुधांशु पांडे जैसे को-एक्टर ने उनकी शो से बाहर निकलने की खबर सामने आने के बाद उन्हें फोन किया। दरअसल, 'झलक दिखला जा 10' को साइन करने के बाद उन्होंने स्टार प्लस के कॉन्ट्रैक्ट को उल्लंघन किया था। जिसके बाद पारस कलनावत की एक अभिनेता के रूप में शो से सेवाएं समाप्त कर दी गईं थी।

पारस को नहीं थी शो के बाहर करने की जानकारी

पारस को नहीं थी शो के बाहर करने की जानकारी

उन्होंने कहा कि वह दोनों शो एक साथ करना चाहते थे, लेकिन यह मंजूर नहीं था। इसके चलते कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चैनल और प्रोडक्शन टीम ने उन्हें चीजों को समझाने का मौका दिए बिना उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे उनको एक ईमेल मिला। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें समझाने का मौका दिया जाता तो चीजें सुलझ जातीं।

 रूपाली गांगुली ने भी नहीं किया संपर्क

रूपाली गांगुली ने भी नहीं किया संपर्क

वहीं पारस कलनावत ने कहा कि रूपाली गांगुली ने उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में हैरान हूं कि उनमें से कुछ ने ही मुझसे संपर्क किया, जब उन्हें इस के बारे में पता चला।" पारस ने बताया कि उनकी ऑन-स्क्रीन मां रूपाली गांगुली ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। पारस ने कहा कि रुपाली गांगुली ने उन्हें शो से बाहर होने पर मैसेज तक नहीं किया। उन्होंने इस बात को भी कबूल कि की टीवी इंडस्ट्री में बहुत पॉलिटिक्स चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+