TV की संस्कारी बहू 'अनुपमा' पर लगा बीफ खाने का आरोप, Rupali Ganguly ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब
Rupali Ganguly News: टीवी के सुपरहिट डेली सोप अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह निजी जीवन में पेट लवर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका सपना स्ट्रीट डॉग्स के लिए शेल्टर होम खोलने का है। सुप्रीम कोर्ट के स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर होम में डालने के हालिया फैसले पर रुपाली गांगुली ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे जानवरों के प्रति क्रूरता बढ़ेगी। उनके इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और कहा कि वह खुद बीफ खाती हैं, तो उन्हें ऐसा कहने का हक नहीं है।
रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जाहिर की थी। इसके जवाब में एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि जब आप रोज़ चिकन, मटन, बीफ और फिश खा रहे हैं, तो आपको स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा पर बोलने का अधिकार नहीं है। जानवरों के लिए प्यार की बात करते हैं, तो यह दुनिया के सभी जानवरों पर लागू होता है।

Rupali Ganguly ने ट्रोलर को दिया जवाब
रुपाली गांगुली ने ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं शाकाहारी हूं। जिन जानवरों को मैं रोज खाना खिलाती हूं, उनके स्वास्थ्य और वैक्सिनेशन का पूरा ध्यान रखती हूं। मैं जानवरों के लिए शेल्टर और गौशाला खोले जाने का पूरा समर्थन करती हूं। मेरा यह समर्थन सिर्फ मेरे शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत के लिए है। यह धरती सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है, बल्कि सबके लिए है।'
यह भी पढ़ें: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' के सेट पर लगी भीषण आग, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
अनुपमा के किरदार से बनीं सबकी फेवरेट
वर्क फ्रंट की बात करें, तो रुपाली अनुपमा का किरदार निभा रही हैं और यह शो टीआरपी चार्ट पर लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। रुपाली खुद पेट लवर हैं और अक्सर अपने पालतू कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी भी ज्वाइन की थी, लेकिन कहा था कि वह राजनीति में नहीं उतरेंगी। बीजेपी का समर्थन करती हैं और इसके सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहेंगी। रुपाली गांगुली ने अनुपमा से पहले संजीवनी, परवरिश जैसे कई शो में काम किया है। वह बिग बॉस सीजन 1 में भी कंटेस्टेंट थीं।
यह भी पढ़ें: 'अनुपमा' का ये स्टार लेगा 'बिग बॉस 19' में एंट्री, नाम जान खुशी से झूम उठेंगे फैंस












Click it and Unblock the Notifications