टीवी के 'राम' अरुण गोविल पर है लाखों का कर्जा, करोड़ों की संपत्ति के बाद भी कैसे हुआ ये हाल?
Lok Sabha Election 2024 Arun Govil: टीवी के फेमस धर्मिक शो 'रामायण' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर होने वाले अरुण गोविल अब चुनावी मैदान में उतर गए हैं। वह बीजेपी पार्टी की तरफ से मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। टिकट मिलते ही टीवी के राम चुनावी रैलियों और रोड शोज में जुट चुके हैं।
अरुण गोविल ने सौंपा हलफनामा
अरुण गोविल ने अपना हलफनामा भी सौंप दिया है जिसमें उनकी पूरी संपत्ति का खुलासा हुआ है। एक्टर के पास 3.19 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी श्रीलेखा के पास 2.76 करोड़ की कुल संपत्ति है। अपने हलफनामे में अरुण गोविल ने बताया है कि उनके पास 5.67 करोड़ की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 2.80 करोड़ की अचल संपत्ति है।

एक्टर पर महंगी कार का लोन चल रहा है
आपको बता दें कि अरुण गोविल अपने परिवार के साथ मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं। उनके पास 3.75 लाख रुपए कैश है जबकि पत्नी श्रीलेखा के पास 4.07 लाख कैश मौजूद है। खबर है कि 72 साल के एक्टर के ऊपर एक महंगी कार का लोन चल रहा है।
अरुण गोविल पर लाखों रुपए का कर्ज
हलफनामे के अनुसार अरुण गोविल पर 14.64 लाख रुपए का कर्ज है। एक्टर के पास 62.99 लाख रुपए की एक मर्सडीज बेंज कार मौजूद है। अरुण गोविल ने अपने हलफनामे में बैंक अकाउंट का भी ब्यौरा दिया है। अरुण गोविल के बैंक अकाउंट में 1.03 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के अकाउंट में 80.43 लाख रुपए मौजूद हैं।
1952 में मेरठ में हुआ था अरुण गोविल का जन्म
जानकारी के अनुसार साल अरुण गोविल का जन्म 1952 में मेरठ में ही हुआ था और वह अपनी जन्मभूमि से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अरुण गोविल ने मेरठ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद वह भाई के साथ बिजनेस करने के लिए मेरठ से मुंबई शिफ्ट हो गए थे।
फिल्म 'आर्टिकल 370' में आए थे नजर
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इस धार्मिक शो के बाद से लोग उन्हें भागवान के रूप में ही पूजने लगे थे। अरुण गोविल को आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications