टीवी की नागिन सुरभि ज्योति का छलका दर्द, कहा-को-स्टार्स कहते थे- 'कम पैसे में नई लड़की उठा लेते हैं...'

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बेहद कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है, लेकिन उनकी इस सफलता को उनके कुछ साथी कलाकार पचा नहीं पा रहे हैं।

मुंबई, 13 फरवरी। सुरभि ज्योति आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। कबूल है, नागिन 3 जैसे हाई टीआरपी वाले शोज में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बेहद कम समय में सुरभि ने बड़ा नाम कमा लिया है, लेकिन उनकी इस सफलता को उनके कुछ साथी कलाकार पचा नहीं पा रहे हैं। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुरभि ने इस बात का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें: आर्यन खान केस में विवाद से सबक लेगी एनसीबी, कामकाज के तरीके में करेगी ये बड़े बदलाव

Recommended Video

    Tejasswi Prakash का गॉर्जियस 'नागिन' लुक, Karan Kundra ने किया कमेंट | वनइंडिया हिंदी
    को-स्टार्स मुझे कम समय में मिली सफलता को पचा नहीं सके

    को-स्टार्स मुझे कम समय में मिली सफलता को पचा नहीं सके

    बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुरभि ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में एक्टर्स की यदि शुरुआती दिनों में ही सफलता मिल जाए तो लोग उसे पचा नहीं पाते। उन्होंने कहा मेरी प्रसिद्धि भी मेरे कुछ साथी कलाकारों को बर्दाश्त नहीं हुई और वे मेरी आलोचना करने लगे।

    कम पैसे में नई लड़कियां उठा लेते हैं

    कम पैसे में नई लड़कियां उठा लेते हैं

    सुरभि ने कहा कि मेरे साथी कलाकार मुझसे कहते थे, 'कम पैसे में नई लड़कियां उठा लेते हैं, टेलैंट होता नहीं है।' सुरभी ने कहा कि इस तरह के और भी भद्दे कमेंट किये जाते थे, लेकिन वे उनके कमेंट्स की आदि हो चुकी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे कमेंट्स सुनकर बुरा लगता था। सुरभि ने कहा कि उन्होंने इस सब प्रतिक्रियाओं पर ध्यान नहीं दिया और केवल अपने काम पर फोकस किया।

    वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं सुरभि

    वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं सुरभि

    पिछले साल सुरभि वेब सीरीज कबूल है 2.0 मे दिखाई दी थीं, जो कि जी टीवी पर साल 2012 से 2016 के बीच प्रसारित हुए शो का डिजिटल वर्जन था। बता दें कि यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस शो में वह करण सिंह ग्रोवर के साथ दिखाई दी थीं, लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+