बर्थडे केक काटते हुए एक्ट्रेस के बालों में लगी आग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

बर्थडे केक काटते हुए एक्ट्रेस के बालों में लगी आग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

मुंबई, 9 नवंबर: जन्मदिन के मौके पर लोग केक काटकर जश्न मनाते हैं। बर्थडे के केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाकर केक काटा जाता है। हालांकि कई बार ये खतरनाक भी हो जाता है। एक अमेरिकी एक्ट्रेस के साथ अपना बर्थडे केक काटते हुए हादसा हो गया। एक्ट्रेस जब मोमबत्ती बुझा रही थी तो अचानक उनके बालों में आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

केक काटते हुए हादसा

केक काटते हुए हादसा

अमेरिका की टेलीविजन हस्ती निकोल रिची के बालों में उस समय आग लग गई जब वह जन्मदिन के केक पर मोमबत्तियां फूंक रही थीं। ये घटना इसी साल सितंबर की है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाय वह अपना 40वां जन्मदिन मना रही थी और जैसे ही वह मोमबत्तियां बुझाने के लिए झुकी तो उनके बालों में आग लग गई।

किसी तरह से आग को बुझाया गया

रिची निकोल के बालों में आग लगते ही तेजी से फैल गई और वो चीखते हुए भागीं। अपने हाथों से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। पास खड़े उनको परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने भी उनकी मदद की और किसी तरह से उनके सिर में लगी आग को बुझाया। राहत की बात ये रही कि आग सिर्फ बालों तक ही रही और उनके सिर में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

वीडियो देख सहमे लोग, बोले- ओह माय गॉड

वीडियो देख सहमे लोग, बोले- ओह माय गॉड

रिची ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था। जिसके बाद इसे कई लाख लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट भी इस वीडियो पर आए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए इसे डरावना और रोंगटे खड़े कर देने वाला कहा है। कई यूजर्स ने निकोल की एक चूक की और भी इशारा किया है। यूजर्स ने कहा कि निकोल ने अपने बालों को खोला हुआ था और वो मोमबत्ती बुझा रही थीं। उनको इसका ध्यान रखना चाहिए था।

'द सिंपल लाइफ' के लिए जानी जाती हैं निकोल

'द सिंपल लाइफ' के लिए जानी जाती हैं निकोल

निकोल रिची अमेरिकन टीवी का जाना पहचाना चेहरा है। उनको सबसे ज्यादा शोहरत टीवी सीरीज 'द सिंपल लाइफ' से मिली थी। निकोल कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आई हैं। निकोल रिची ने 2006 में सिंगर जोल मेडन से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+