एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ रेस्तरां में हुआ हादसा, अस्पताल में एडमिट, हाथों में लगे 6 टांके, आखिर क्या हुई बात
Arti Singh Injured: आरती सिंह जब मुंबई के एक रेस्तरां में दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए गई थीं तो उस दौरान उनके हाथ में कांच के ग्लास से गहरी चोट लग गई थी।

Arti Singh Injured: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह के फैंस के लिए एक बरी खबर है। जानकारी के अनुसार आरती सिंह के साथ एक हादसा हो गया है। खबर है कि इस हादसे की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके हाथ पर 6 टांके लगाए गए हैं। दरअसल आरती सिंह अपने दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं तभी गलती से उनसे कांच का ग्लास टूट गया और कांच के टुकड़े उनके हाथ में घुस गए थे। चोट लगने के बाद आरती को कुछ समय के लिए अपने सीरियल से ब्रेक लेना पड़ा था। हालांकि, अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और काम पर वापस लौट आई हैं।
'श्रावणी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कमबैक
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हैं। आरती सिंह 'ससुराल सिमर का' और 'उड़ान' जैसे फेमस सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से काफी ज्यादा पहचान मिली थी। फिलहाल उन्होंने लंबे समय बाद 'श्रावणी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कमबैक किया है।
दोस्तों के साथ डिनर पर हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरती सिंह के साथ ये घटना गत 23 अप्रैल को हुई थी जब वह मुंबई के एक रेस्तरां में दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके हाथ में कांच के ग्लास से गहरी चोट लग गई थी। जब उनसे गलती से कांच का ग्लास टूटा तो उन्हें पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े उनके हाथ में चुभ गए हैं।
आरती सिंह के हाथ में लगी गंभीर चोट
आरती सिंह के अनुसार जब अगले दिन उन्हें हाथ में दर्द होने लगा तो वह तुरंत डॉक्टर के पास गईं, जहां कांच के टुकड़ों को एक छोटी सर्जरी के जरिए उनके हाथों से निकाला गया। आरती सिंह ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- 23 अप्रैल को मैं दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थी और गलती से हाथ में कांच का ग्लास टूट गया था। मुझे पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े मेरे हाथ में चुभ गए हैं। दर्द की वजह से मैं रातभर सो नहीं पाई थी। अगली सुबह मुझे बहुत बेचैनी होने लगी और दर्द भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था। ऐसे में मैं डॉक्टर के पास पहुंचीं।
आरती सिंह को लगे 6 टांके
आरती सिंह ने आगे कहा- मेरे हाथ की जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कांच के लगभग सात टुकड़े घाव में फंसे हुए हैं। उन्होंने उन कांच के टुकड़ों को सर्जरी के जरिए हटा दिया और मुझे 6 टांके लगाए। मैंने सीरियल से चार दिन का ब्रेक लिया था। मुझे अस्पताल से दो दिन पहले डिस्चार्ज किया गया और आज फिर से मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि आरती सिंह इन दिनों 'श्रावणी' सीरियल में निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications