कैसे शुरू हुई थी तुनिषा शर्मा और शीजान खान की लव स्टोरी, जुलाई से चल रहा था अफेयर
Tunisha Sharma Sheezan Khan Love story: 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर अपने को-एक्टर और प्रेमी शीजान खान के मेकअप रूम में 24 दिसंबर को फांसी लगा ली थी।

Tunisha Sharma Sheezan Khan Love story: तुनिषा शर्मा के कथित तौर पर आत्महत्या के बाद से उनका पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान के साथ उनके रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा का कहना है कि शीजान के साथ ब्रेकअप की वजह से तुनिषा ने अपनी जान दे दी है। शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तुनिषा शर्मा और शीजान मोहम्मद खान का रिश्ता कोई सालों पुराना नहीं था। तुनिषा और शीजान खान दोनों का रिश्ता जुलाई 2022 से शुरू हुआ था और नवंबर में उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। आइए जानें शीजान और तुनिषा की लव स्टोरी के बारे में?

कैसे शुरू हुई शिजान और तुनिषा की लव स्टोरी
जून 2022 में शीजान खान को तुनिषा शर्मा को के विपरीत 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' में बतौर लीड एक्टर चुना गया था। शीजान और तुनिषा पहली बार दोनों सेट पर मिले और जल्द ही दोस्त बन गए। जुलाई में लद्दाख में एक आउटडोर शूट नेउन्हें करीब ला दिया और उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। मुंबई लौटने पर, तुनिषा मलाड में रहने वाले शीजान के परिवार के करीब आ गईं। एक बार तो वह हिजाब पहने भी नजर आई थीं। दोनों एक कपल के रूप में देखा जाने लगा था। जो एक साथ सूट पर आते थे और साथ-साथ लंच करते थे।

कैसे हुआ ब्रेकअप
शीजान और तुनिषा शर्मा में जुलाई से अक्टूबर तक सबकुछ सही चला, दोनों के रिश्ते में नवंबर में दरारा आई, जब शीजान को तुनिषा के पैनिक अटैक के बारे में पता चला, जिसके लिए वह डॉक्टरों के संपर्क में थीं। शीजान ने पुलिस को बताया कि इसलिए उसने रिश्ता खत्म कर दिया था क्योंकि वह पैनिक अटैक की बात सुन डर गया था। शीजान ने कहा, मैंने उसको कहा था कि इलाज के बाद फिर से एक साथ आने पर विचार कर सकते हैं। आत्महत्या से 15 दिन पहले शीजान खान ने कहा कि उसने उससे कहा था कि उनकी उम्र और धर्म में अंतर के कारण रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है।

तुनीषा ब्रेकअप के बाद चाहती थी पैचअप
तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने कहा है कि तुनिषा शीजान के साथ ब्रेकअप के बाद पैचअप चाहती हैं। तुनिषा की मां ने कहा कि एक्ट्रेस को 16 दिसंबर को पैनिक अटैक आया था। कांदिवली के एक डॉक्टर से हमने उसको दिखाया भी था।
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने कहा, मेरी बेटी ने शीजान के साथ ब्रेकअप के बाद कई बार कहा था कि वह शीजान से पैचअप करना चाहती है और उसके पास वापस लौटना चाहती है। बता दें कि तुनिषा के आत्महत्या से एक दिन पहले वनिता शर्मा 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर गई थीं। वहां उन्होंने शीजान से बात करने की कोशिश की थी। लेकिन शीजान ने साफ कर दिया था कि वह तुनिषा के साथ अपना रिलेशन आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

ब्रेकअप के बाद भी तुनिषा का ख्याल रखते थे शीजान!
वलीव पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान शीजान ने बताया था कि वह ब्रेकअप के बाद भी तुनिषा शर्मा की देखभाल करते थे। और शीजान ने तुनिषा की मां को भी उसकी देखभाल के लिए बोला था। वलीव पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब वह फांसी पर लटकी पाई गई, तो वह उसे अस्पताल ले जाने वाला भी था।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications