Tu Yaa Main Teaser Out: फिल्म 'तू या मैं' के टीजर को देख निकल जाएगी चीख, शनाया कपूर का दमदार अंदाज
Tu Yaa Main Teaser Out: आज के लोग सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। लाइक, शेयर और सब्सक्राइब की इस दुनिया में हर कोई डिजिटल तौर पर खुद को तैयार कर रहा है। लेकिन इस बार फिल्म 'तू या मैं' का मामला सर्वाइव का हो गया है।
फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज
दरअसल सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की होड़ में एक हसीना और एक दीवाना पानी में उतरते हैं सिर्फ वीडियो बनाने के लिए। लेकिन इससे पहले कि मामला कुछ और हो पाता, एक दरिंदा उनके दिल का सुकून और चैन छीन लेता है।

फिल्म 'तू या मैं' से शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू
खबर है कि बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म 'तू या मैं' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के मेकर्स ने आज यानी 11 मार्च 2025 को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है जो कि आपके रोंगटे खड़े कर सकता है।
टीजर ने लोगों की चीख निकाल दी है
-शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' के टीजर ने लोगों की चीख निकाल दी है। लोगों का फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है।
-टीजर में दिखाया जाता है कि कैसे जो कपल थोड़ी देर पहले मस्ती कर रहा था वह कुछ ही मिनटों में मौत से लड़ रहा होता है और जिंदगी को जीतने की जंग में शामिल हो जाते हैं।
हाई-ऑक्टेन एक्सपीरियंस वाली फिल्म
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' एक हाई-ऑक्टेन एक्सपीरियंस वाली फिल्म है, जिसमें प्यार, डर और अस्तित्व की लड़ाई है। 'तू या मैं' में पहली बार आनंद एल राय और बिजॉय नांबियार एकसाथ आ रहे हैं। फिल्म 'शैतान' के डायरेक्टर बिजॉय नांबियार 'तू या मैं' मूवी के निर्देशक हैं। इस फिल्म की कहानी अभिषेक बांदेकर ने लिखी है।
'तू या मैं' के टीजर वीडियो में दिखा ये सब
करीब दो मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि आदर्श गौरव रील वीडियो बनाने के लिए बैकवॉटर्स में उतरते हैं। इसके बाद पानी में उनके साथ खूबसूरत शनाया कपूर भी नजर आती हैं। दोनों अभी अपनी मीठी छेड़छाड़ कर ही रहे होते हैं कि टीजर में में कुछ ऐसा होता है कि शनाया कपूर ही नहीं, बतौर दर्शक आपकी भी चीख निकल जाती है।
साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तू या मैं' साल 206 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि ये एक 'परफेक्ट डेट-नाइट थ्रिलर' फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में रोमांस, थ्रिलर और सर्वाइवल की लड़ाई देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications