TMMTMTTM Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन धीमी पड़ी रफ्तार, फिल्म ने 2 दिनों में की बस इतनी कमाई
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।
ज्यादा दर्शक नहीं खींच पा रही है फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'धुरंधर' और 'अवतार 3' जैसी बड़ी फिल्मों का दबदबा बना हुआ है जिसके चलते कार्तिक-अनन्या की ये फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं खींच पा रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पूरी तरह ठप नहीं हुई है और ये धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

2 दिनों में कितना कमा पाई फिल्म?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक 2 दिनों में कुल 13 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है।
बजट के मुकाबले कहां खड़ी है फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का अनुमानित बजट करीब 90 करोड़ रुपये है। फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल फिल्म अपने बजट का लगभग 22 फीसदी हिस्सा निकाल चुकी है।
फिल्म को हिट होने के लिए क्या करना होगा?
-बॉक्स ऑफिस के मौजूदा नियमों के हिसाब से किसी भी फिल्म को हिट कहलाने के लिए अपने बजट का कम से कम दोगुना कमाई करनी होती है। ऐसे में कार्तिक-अनन्या की इस फिल्म को करीब 180 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।
-फिलहाल फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसमें सुधार हो सकता है।
फिल्म की कहानी और रिव्यू
-ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में नजर आ रही है। लोगों की मानें तो ये एक हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग लव स्टोरी है जो युवा दर्शकों को पसंद आ सकती है।
-भारी प्रतिस्पर्धा के बीच 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। हालांकि फिल्म पूरी तरह फेल नहीं हुई है और अगर दर्शकों का सपोर्ट मिला तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications