'शकीरा की पालिका बाजार कॉपी', Dance Meri Rani में नोरा फतेही का लुक देख भड़के फैंस

मुंबई, 22 दिसंबर: डांसर नोरा फतेही एक बार फिर चर्चाओं में है, हाल ही महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में सुर्खियां बटोरने वाली नोरा अब फिर सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स के बीच घिरी हुई हैं और इस बार उसकी वजह है उनका हाल ही रिलीज हुआ नया गाना 'डांस मेरी रानी'। 21 दिसंबर को रिलीज हुआ गुरु रंधावा के साथ नोरा फतेही का नया गाना तो लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन गाने में नोरा का लुक फैंस को कुछ जमा नहीं, जिसके बाद उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

हॉलीवुड सिंगर शकीरा को किया कॉपी!

हॉलीवुड सिंगर शकीरा को किया कॉपी!

अपने बेहतरीन डांस से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली नोरा फतेही किसी तारीफ की मोहताज नहीं है। नए गाना 'डांस मेरी रानी' में नोरा फतेही की डांसिंग अदाएं जबरदस्त आग बरसा रही है। गाने में उनके डांस ने धमाल मचा दिया है, हालांकि अपने गाने को लेकर प्रमोशन में बिजी नोरा को अब बेरहमी से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। क्योंकि गाने में उनके लुक को हॉलीवुड सिंगर शकीरा की कॉपी बताया जा रहा है।

अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यू

अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यू

हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि नोरा एक शानदार डांसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों में उनके इस टैलेंट के लिए जमकर तारीफ भी पाई है, लेकिन 'डांस मेरी रानी' गाने में उनके लुक को लेकर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उनके लुक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। 21 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर अब तक 20 लाख से ज्यादा बार गाना देखा चुका है। वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ने सॉन्ग को लाइक भी किया है।

'शाकिरा की पालिका बाजार कॉपी'

'शाकिरा की पालिका बाजार कॉपी'

लेकिन कमेंट सेक्शन में लोग अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अरे हेयर स्टाइल कॉपी किया शकीरा का.. तो काम से कम ड्रेस तो कॉपी ना करते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाकिरा की पालिका बाजार कॉपी'। ऐसे ही एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह गाना टोनी कक्कड़ और शकीरा ने रीमिक्स किया है।

कमेंट में लोगों ने प्यार भी बरसाया

कमेंट में लोगों ने प्यार भी बरसाया

जहां एक तरफ नोरा को ट्रोल किया जा रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी तारीफ करते भी नहीं थक रहे। कई यूजर उनके डांस मूव्स को पसंद करते हुए कमेंट में प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ये कितनी कमाल की। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ये कमाल का गाना है, डांस किलिंग नोरा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+