संदीप रेड्डी की 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण से पांच गुना कम फीस में काम कर रहीं तृप्ति डिमरी!
Triptii Dimri Fees: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट बना रहे हैं। इस फिल्म से दीपिका बाहर हो गई हैं। संदीप ने खुद अनाउंस किया किया कि फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर की भी एंट्री होगी। ये फिल्म दो हीरोइन वाली होगी। फिल्म से दीपिका को इस फिल्म से उनकी भारी भरकम फीस और डिमांड की वजह से बाहर कर दिया। अब रिपोर्ट्स में तृप्ति डिमरी की फीस सामने आई है।
तेलुगु 360 में छपी रिपोर्ट की माने तो स्पिरिट के लिए तृप्ति 4 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन तृप्ति करोड़ रुपये चार्ज भी करती हैं, तो ये दीपिका की फीस से चार गुना कम है। जी हां, खबरें हैं कि दीपिका ने स्पिरिट के मेकर्स से 20 करोड़ रुपये की मोटी फीस मांगी थी।

तृप्ति ने भी अपनी फीस में इजाफा एनिमल के बाद किया है। NDTV में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म एनिमल के लिए तृप्ति ने करीब 40 लाख रुपये फीस ली थी। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई। एनिमल के बाद आई बैड न्यूज के लिए तृप्ति ने 80 लाख रुपये चार्ज किए थे। पिछले दो सालों में 10 गुना फीस में बढ़ोतरी की है।
बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने आज दीपिका पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा, जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' कर दिया है जो आप हैं...एक युवा अभिनेता को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है? एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने शिल्प के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा। ऐसा करो... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे एक कहावत बहुत पसंद है। खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।












Click it and Unblock the Notifications